Leslee Lewis और Kavya Jones का गाना ‘ Tu Hain Mera ‘ ने रेडियो चार्टबस्टर में मचाया हंगामा !

Tu Hain Mera Song : सिंगर बादशाह और दिलजीत दोसांझ के गाने को पीछे छोड़कर लेसली लेविस और काव्या जोन्स का गाना 'तू हैं मेरा' ने मचाया रेडियो चार्टबस्टर में हंगामा ! पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Tu Hain Mera Song : बॉलीवुड सिंगर काव्या जोन्स (Kavya Jones) अब म्यूजिक इंडस्ट्री में हंगामा मचाने और चाहनेवालों के दिलों को अपने खूबसूरत आवाज से धड़काने आ गयी हैं , जिनका गाना ‘तू हैं मेरा’ (Tu Hain Mera) इस वक़्त काफी धूम मचा रहा हैं।

वेटरन सिंगर और कंपोजर लेसली लेविस (Leslee Lewis) के कॉपोजिशन में बने इस सिंगल वीडियो सांग (Tu Hain Mera) को लोगों का ढेर सारा प्यार मिल रहा हैं और शायद यही वजह हैं कि सभी रेडियो स्टेशन के 20 चार्टबस्टर सांग लिस्ट में ये गाना धमाल मचा रहा हैं। जिसने सिंगर अरमान मलिक, बादशाह, दिलजीत दोसांझ,आस्था गिल, श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह जैसे गायकी के धुरंधरों के गानों को पीछे छोड़ दिया है और गाना ‘तू हैं मेरा’  (Tu Hain Mera) रेडियो चार्टबस्टर में लीड कर रहा है और ये ऐसा इंडिपेंडेंट म्यूजिक वीडियो हैं जो हिट गानों पर भी भारी पड़ रहा हैं। इसके पहले काव्या ने इंडिपेंडेंट सांग्स जैसे कि ‘एख इंडिया’, ‘आजा मेरी बाहों में’ और ‘पैसे की माँ की आंख’ में अपनी आवाज दी।  

अपने सिंगल म्यूज़िक वीडियो की इतनी बड़ी सक्सेस पर काव्या कहती,” ये सब मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा हैं। इतने दिग्गजों की बीच खुद को फीचर्ड होते हुए देखने मे मुझे बहुत खुशी और विनम्रता महसूस हो रही हैं।” अपनी शिष्या काव्या के इस सफलता पर गुरु लेसली लेविस काफी खुश हैं और उनका कहना हैं कि,” ये ग्लोबल हिंदी सीरीज संगीत प्रेमियों को एक अलग अनुभव प्रदान करती है और यह ग्लोबल हिंदी के लिए एक मधुर यात्रा की शुरुआत है। काव्या एक प्रतिभाशाली, बहुमुखी गायिका हैं। वह अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ संगीत के क्षेत्र में तहलका लगाएगी। ”

ये भी पढ़ें : What! Alia Bhatt जल्द बनने वाली हैं मां, Ranbir Kapoor संग फोटो शेयर कर दी अपने PREGNANT होने की जानकारी

ताज़ा ख़बरें