Kriti Sanon दुल्हन के गेटअप में आयीं नजर, Manish Malhotra के लेटेस्ट कलेक्शन की तस्वीरें आए सामने

कृति सेनन (Kriti Sanon Photos) के जरिए इंडिया काउचर वीक 2021 में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने अपने नए कलेक्शन 'नूरियत' को प्रेजेंट किया है। इस खूबसूरत कलेक्शन के लिए कृति दुल्हन के अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं हैं।

Kriti Sanon Bride Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हालही में एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही इन तस्वीरों में कृति दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरो में एक्ट्रेस बिल्कुल दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही है। दुल्हन के गेटअप में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही है।

दरअसल कृति सेनन (Kriti Sanon Photos) के जरिए इंडिया काउचर वीक 2021 में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने अपने नए कलेक्शन ‘नूरियत’ को प्रेजेंट किया है। इस खूबसूरत कलेक्शन के लिए कृति दुल्हन के अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं हैं। इस दुल्हन के लुक में कृति सिर से पैर तक चमक रही हैं।

आपको बता दे कृति सेनन (Kriti Sanon Photos) की दुल्हन की तरह सजी हुई तस्वीरों को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में कृति सेनन के लुक की बात करें तो उन्होंने रेड कलर का हैवी लहंगा कैरी किया हुआ है। लहंगे में गोल्ड ज़रदोज़ी की बेहतरीन हैवी एंब्रॉयडरी की गई है, जो लहंगे की खूबसूरती पर चार चांद लगाती हुई नजर आ रही है। लहंगे के साथ कृति डिजाइनर ब्लाउज पहना है। दुल्हन के गेटअप में कृति बिल्कुल किसी अपसरा की तरह लग रही हैं।

इस आउटफिट के साथ ही उन्होंने (Kriti Sanon Bride Look) न्यूज मेकअप किया है। माथे पर वाइट स्टोन बिंदी और उसके आसपास रेड कलर की बिंदी उन पर खूब जच रही है। बिल्कुल किसी दुल्हन की तरह कृति को इन तस्वीरों में एलिगेंट मांग टीका, नथ और हेवी नेकलेस पहने हुए देखा जा सकता है। इसी के साथ हाथों में लाल चूड़ा उनके पूरे लुक को कंपलीमेंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। यकीनन दुल्हन के लिबास में कृति सेनन की खूबसूरती निखर कर सामने आई है।

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने अपने नए कलेक्शन की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘सदियों पुरानी ज़रदोजी पीढ़ी दर पीढ़ी पसंद की जा रही है। ये पवित्र निरंतरता का प्रतीक है, ज़रदोजी का काम अपनी आधुनिकता के साथ हमारी इस दुल्हन की खूबसूरती को और बढ़ा रहा है’.

ये भी पढ़े: Nora Fatehi ने गुस्से से लाल होकर गाड़ी के ऊपर फेंका पानी, बीच रोड़ पर चिल्लाता हुआ Video वायरल

ताज़ा ख़बरें