Kiara Advani से शादी के सवाल पर Sidharth Malhotra ने दिया ऐसा चौका देने वाला जवाब, सुनकर फैंस को लगेगा झटका

आपको बता दे इस वीडियो में दोनों ही एक्टर्स काफी मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं प्रोमो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का भी जिक्र किया गया है। जो अब इंटरनेट की सुर्खियों में आ गया है।

Sidharth Malhotra To Marry Kiara Advani: करण जौहर (Karan Johar) का वर्ल्ड फेमस टॉक शो ‘कॉफ़ी विद करण’ (Koffee With Karan 7) का सातवां सीजन इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इस शो में अब तक कई पॉपुलर सेलिब्रिटीज नजर आ चुके है। बता दे, इस शो के जरिए करण जौहर सेलिब्रिटीज की पोल खोलते नजर आते है। ऐसे में अब शो का नया वीडियो सामने आया है। जो काफी वायरल भी हो रहा है। इस शो में सेलिब्रिटीज के बीच ऐसी बातें होती हैं की वह सुर्खियों में आ जाती हैं। वही अब हाल ही में इस शो के पिछले एपिसोड में सोनम कपूर और अर्जुन कपूर साथ नजर आए थे। तब भी इस शो ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। वहीं अब इस शो पर विक्की कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) को ‘कॉफ़ी विद करण’ में मेहमान बनकर पहुंचते हुए देखा जाएगा। दरअसल आज ही इस शो का एक प्रोमो रिलीज किया गया है। इस एपिसोड का प्रोमो काफी मजेदार हैं।

आपको बता दे इस वीडियो में दोनों ही एक्टर्स काफी मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं प्रोमो में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra Movies) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani Photos) का भी जिक्र किया गया है। जो अब इंटरनेट की सुर्खियों में आ गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब करण जौहर, सिद्धार्थ से कियारा अडवाणी से शादी करने का सवाल पूछते हैं। तब सिद्धार्थ का मजेदार रिएक्शन देखने को मिलता है।

क्या कियारा को डेट कर रहे हैं?

इस प्रोमो में सिद्धार्थ और विक्की कौशल ने पंजाबी तड़का लगाने की पूरी कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो के दौरान विक्की बोलते भी हैं कि यह पंजाबी एपिसोड होने वाला है। वही जब करण जौहर विक्की को पिछले सीजन की याद दिलाते हैं। तभी सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra Viral Videos) बोलते हैं कि ‘इसका रोका तो यही पर हुआ है’. इसके अलावा करण (Karan Johar Show) सिद्धार्थ मल्होत्रा से कियारा आडवाणी का जिक्र करते हुए पूछते हैं कि क्या वो कियारा को डेट कर रहे हैं? क्या कोई फ्यूचर प्लान है? इस सवाल का जवाब देते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा कहते हैं कि, ‘मैं इसको आज ही मेनीफेस्ट कर रहा हूं’. तभी करण पूछ पड़ते हैं कि क्या तुम कियारा से शादी कर रहे हो? उस पर सिद्धार्थ का जवाब आता हैं, सॉरी… . इसके बाद रैपिड फायर और गेम राउंड के दौरान दोनों एक्टर्स को करण के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

वही आपको बताते चले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की रिलेशनशिप की खबरें काफी तेज हैं। अक्सर दोनों को एकसाथ वेकेशन और एक दूसरे के साथ के बाहर स्पॉट किया जाता हैं। दोनों की जोड़ी भी ऑनस्क्रीन काफी पसंद की जाती हैं।

ये भी पढ़ें: जानिए क्या हैं Priyanka Chopra के इस नए Video का राज, जिसे देख फैंस हुए उत्साहित

ताज़ा ख़बरें