Karan Johar ने अपने टॉक शो में Vijay Deverakonda और Ananya Panday के खोले कई राज

करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण 7 का नया टीजर आया सामने। अपकमिंग फिल्म 'लाईगर' स्टार अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा का दिखा मजेदार हसी-मजाक।

Koffee With Karan 7 Ep 4 Promo: करण जौहर (Karan Johar) इन दिनों अपने पॉपुलर टॉक शो ‘कॉफी विद करण 7’ (Koffee With Karan 7) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दे, इस सीजन का 3 एपिसोड पहले ही प्रीमियर हो चुका है। जिसमे पहले एपिसोड में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, दूसरे एपिसोड में सारा अली खान, जान्हवी कपूर तीसरे एपिसोड में अक्षय कुमार और साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु नजर आये थे। वही अब शो के चौथे एपिसोड का टीजर आउट हो गया है। इस बार लाइगर स्टार अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा की नई जोड़ी शो के काउच पर बैठे नजर आ रही हैं। इस टीजर को करण जौहर ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसमें अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा को कई बातों पर खुलते हुए देखा गया है।

आपको बता दे, रिलीज हुए इस नए टीजर में अनन्या पांडे (Ananya Panday) को अपने और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) के बीच पक रही खिचड़ी पर भी बात करते हुए देखा गया है। वही टीजर के बीच में सारा और जान्हवी का भी एक छोटा सा क्लिप देखा गया है, जिसमे दोनों को विजय देवरकोंडा पर रिएक्ट करते हुए देखा जा सकता है। वही इसी के साथ ही इस प्रोमो में ये भी देखा जा सकता है कि करण जौहर विजय से पुछते है कि, क्या तुम्हें चीज़ पसंद है, जिसपर विजय बहुत ही क्यूट सा फेस एक्सप्रेशन देते नजर आये।

विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और अनन्या पांडे स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म लाइगर 25 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। इसी फिल्म के साथ ही एक्टर विजय बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे है। बता दे, इस आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा में, विजय देवरकोंडा एक किकबॉक्सर की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। अनन्या पांडे ने महिला प्रधान भूमिका निभाई है जबकि राम्या कृष्णन और रोनित रॉय ने लिगर में प्रमुख भूमिकाएँ निभाई हैं। माइक टायसन लाइगर में एक कैमियो भूमिका निभा रहे हैं। पुरी कनेक्ट्स के सहयोग से फिल्म का निर्माण करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Animal से लीक हुआ Ranbir Kapoor और Anil Kapoor का Look, बदले अंदाज में नजर आए एक्टर

ताज़ा ख़बरें