एक्टर Vidyut Jammwal ने इन फिल्मों से दर्शकों को बनाया अपना मुरीद, जन्मदिन के खास मौके पर जानें उनकी 3 टॉप फिल्में

Vidyut Jammwal Best Movies : बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल अपने नाम कर लिया है। आज वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जानिए एक्टर की 3 दमदार फिल्मों के बारे में। पढ़ें पूरी खबर।

Vidyut Jammwal Best Movies: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई और दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। एक्टर विद्युत् जामवाल आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। 42 की उम्र में भी वह इंडस्ट्री के फिट एक्टर में से एक हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में डेयरडेविल के नाम से पहचाना जाता हैं। ऐसे में आज डेयरडेविल के जन्मदिन पर जानते हैं 3 फिल्मों के बारें में जिन्होंने खूब धमाल मचाई है।

फोर्स (Force) 
साल 2011 में आई जॉन अब्राहम की फिल्म फाॅर्स से एक्टर विद्युत ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की और अपने एक्शन का लोहा मनवाया। इस फिल्म में विद्युत ने विलेन की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में न केवल एक अभिनेता बल्कि एक प्रशिक्षित सेनानी के रूप में उनकी प्रतिभा चमकती है।

कमांडो (Commando)
वही साल 2013 में आई फिल्म कमांडो में एक्टर विद्युत् जामवाल लीड कॅरेक्टर में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में एक्टर विद्युत जामवाल के शानदार प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय आलोचकों की भी नींद उड़ा दी। यह ऐसा पहली बार था कि एक्टर विद्युत ने बिना स्टंटमैन की सहायता के वास्तविक दुनिया का कॉम्बेट बेस्ड एक्शन किया था, जो कि बाद में उनका सिग्नेचर ही बन गया। एक्टर के इस फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय प्रशंसा मिली और इसके 2 और सीक्वल बने।

खुदा हाफिज (Khuda Haafiz)
2020 में आई एक्शन थ्रिलर खुदा हाफिज ने एक्टर को अलग पहचान दिलाई। यह फिल्म वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म खुदा हाफिज विद्युत की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म रही है। फिल्म ने अभिनेता को उनकी पिछली किसी भी फिल्म की तुलना में कहीं अधिक जटिल किरदार में दिखाया। फिल्म को इतना पसंद किया गया कि इसका सीक्वल भी बना दिया गया।

एक्टर विद्युत् ने इन दिनों अपने असंभव स्टंट करने के लिए खूब सुर्खियां बटोरीं, जिसे करने का साहस बहुत कम लोग ही जुटा पाए हैं। ऐसे में अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्हें एक हाईलाइन स्टंट करते हुए देखा गया, जो एक एक्सट्रीम स्पोर्ट्स है जिसका अभ्यास वह अपनी आगामी फिल्म क्रैक के लिए कर रहे हैं। डेयरडेविल को जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें : प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने मशहूर एक्ट्रेस Veena Kapoor को बेरहमी से उतार दिया मौत के घाट, हत्या कर नदी में फेंका मां का…

ताज़ा ख़बरें