मेगास्टार Chiranjeevi हैं करोड़ों संपत्ति के मालिक, जानें उनके कार कलेक्शन के बारें में

Chiranjeevi Net Worth : अपनी दमदार अदाकारी से साउथ इंडस्ट्री में नाम कमाने वाले सुपरस्टार चिरंजीवी आज करोड़ों संपत्ति के मालिक हैं, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Chiranjeevi Net Worth : साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) आज साउथ इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। यही नहीं बल्कि लाखों करोड़ों दिलों पर वो राज करते हैं। इंद्रा, स्टालिन, टैगोर और बिग बॉस जैसे शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले चिरंजीवी साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहलाए जाते हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई भाषाओं में कई बेहतरीन फिल्में दी है। आज वह एक ऐसा नाम है जिनके नाम से फिल्में सुपरहिट हो जाती है। वैसे आपको बता दें कि लाखों करोड़ों दिलों पर राज करने वाले चिरंजीवी असल जिंदगी में करोड़ों संपत्ति के मालिक हैं।

दरअसल आपको बता दे कि फिल्मों के अलावा चिरंजीवी (Chiranjeevi) एडवर्टाइजमेंट से भी काफी कमाते हैं। अपनी हर फिल्म के लिए चिरंजीवी 20 से 25 करोड़ रुपए फीस के तौर पर चार्ज करते हैं। वही इसके अलावा वह फिल्म से होने वाले प्रॉफिट का हिस्सा भी लेते हैं। इसके अलावा साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी जिन ब्रांड्स का एडवर्टाइजमेंट करते हैं उनसे भी काफी मोटी रकम फीस के तौर पर वसूलते हैं। एक रिपोर्ट की माने तो साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के टोटल नेट वर्थ 1500 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की है।

वही हैदराबाद के जुबली हिल्स में चिरंजीवी (Chiranjeevi) का एक आलीशान बंगला है। एक रिपोर्ट की मानें तो उनके बंगले की कीमत 38 करोड़ रुपए के आसपास की है। यही नहीं बल्कि बेंगलुरु में भी उनका एक घर है। आपको बता दें कि साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी को लग्जरी कारों का काफी शौक है। उनके पास कई महंगे कार की शानदार कलेक्शन है, जिम में रोल्स रॉयस, रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू, ऑडी जैसी शानदार कारें शामिल है। इन दिनों चिरंजीवी अपनी अपकमिंग फिल्म गॉडफादर को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वही फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर में बॉलिवुड ऐक्टर सलमान खान भी कैमिया करते हुए नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें : जानें क्यों Neha Dhupia को पसंद आई Aamir Khan की Laal Singh Chaddha, एक्ट्रेस ने बताई फिल्म की खास बात

ताज़ा ख़बरें