बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों के प्यार में पागल हुए थे Sanjeev Kumar, मगर इस वजह से नहीं हुई थीं शादी

Sanjeev Kumar Love Story : बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार भले ही आज इस दुनिया में ना हो, मगर हाल ही में उनकी बायोग्राफी लॉन्च की गई है। ऐसे में संजीव कुमार के बायोग्राफी में उनके लव स्टोरी को लेकर हुआ है खुलासा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Sanjeev Kumar Love Story : साल 1965 में आई फिल्म निशान (Nishan) से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाले दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) भले ही आज इस दुनिया में ना हो, मगर उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया है। बता दे कि बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार की बायोग्राफी को हाल ही में लॉन्च किया गया। इस बायोग्राफी में उनके लव लाइफ के बारे में काफी कुछ खुलासा किया गया है। आपको बता दें कि रीता राममूर्ति गुप्ता और एक्टर संजीव कुमार के भतीजे उदय जरीवाला ने इस बायोग्राफी में उनकी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर उनकी पर्सनल लाइफ तक कई चीजों को लेकर बातें शेयर की है। इस बायोग्राफी में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि संजीव कुमार का अफेयर बॉलीवुड की कई टॉप अदाकाराओं के साथ रहा है।

आपको बता दें कि अपने फिल्मी करियर में एक्टर संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ जोड़ा गया, जिनमें सायरा बानो, नूतन और शबाना आजमी जैसी एक्ट्रेस का नाम शामिल है। वैसे आपको बता दें कि अपनी एक्टिंग से हर किसी को अपना दीवाना बना चुके संजीव कुमार प्यार के मामले में काफी बदकिस्मत थे। संजीव कुमार की बायोग्राफी के मुताबिक उन्होंने एक्ट्रेस शबाना आजमी से एक दफा अपने प्यार का इजहार भी किया था। इस बायोग्राफी किताब में संजीव कुमार की साल 1979 इंटरव्यू के बारे में भी लिखा गया है। किताब में छपी इस इंटरव्यू के मुताबिक संजीव कुमार और शबाना आजमी का रिश्ता शादी तक भी पहुंच गया था मगर उनकी मां ने जिद की ठान ली थी। संजय कुमार की मां ने उस दौरान कहा था कि अगर उन्होंने शबाना से शादी की तो उन्हें अपने घर से बाहर जाना पड़ता पर यह बात एक्टर को हजम नहीं होती।

वही आपको बता दे कि शबाना आजमी से पहले भी संजीव कुमार की मां ने एक और मुस्लिम लड़की को लेकर आपत्ति जताई थी। इस बायोग्राफी में उनके पहले प्यार के बारे में भी कहा गया है, जिसमें एक्टर संजीव कुमार ने एक बार कहा था कि यह पहली बार था जब उन्हें बेहद गंभीरता से किसी से प्यार हुआ था। बता दें कि साल 1973 में संजीव कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा था, ” मैं 26 की उम्र के बाद गहराई से प्यार में पड़ा। उस दौरान में किसी भी चीज से ज्यादा उससे शादी करने की चाहत रखता था। मगर वो एक मुस्लिम लड़की थी और उस वक्त मेरी मां उसके खिलाफ थी।”

अपनी इस बात को आगे बढ़ाते हुए संजीव कुमार ने उस इंटरव्यू में कहा था,” अगर मैं अपनी मां का सबसे छोटा बेटा होता तो मैं नर्क में भी जाकर उससे शादी कर लेता। मगर मेरी मां ने मेरे पिता के बिना ही 4 बच्चों के अकेले परवरिश की थी। ऐसे में कहा जाता है कि वह कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस सायरा बानो ही थी। 

वही आपको बता दे कि संजीव कुमार को बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी से एक वक्त बेहद ही शिद्दत से प्यार हुआ था। उस दौरान वह हेमा मालिनी से शादी भी करना चाहते थे, मगर यह हो ना सका। आपको बता दें कि संजीव कुमार एक विनम्र पत्नी चाहते थे। मगर वह हेमा मालिनी के स्वभाव से भी काफी वाकिफ थे। हालांकि संजीव की यह ख्वाहिश अधूरी ही रह गई और इन दोनों की शादी नहीं हो पाई। 

इसके अलावा आपको बता दें कि बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर संजीव कुमार का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फेमस एक्ट्रेस नूतन के साथ भी जोड़ा जा चुका था। कहा जाता है कि फिल्म देवी के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई और यहीं से उन दोनों की लव स्टोरी भी शुरू हुई। मगर रिपोर्ट की माने एक्ट्रेस नूतन ने यह खबरें पढ़ीं उन्होंने एक्टर संजीव कुमार को थप्पड़ तक जड़ दिया था। वही आपको बता दे कि संजय कुमार ने ऐसे में अपनी पूरी लाइफ में किसी से शादी नहीं रचाई।

यह भी पढ़ें : Salman Khan ने Bigg Boss 16 के लिए तीन गुना बढ़ाई Fees, मेकर्स से मांगे इतने करोड़ रुपए

ताज़ा ख़बरें