Karan Singh Grover Birthday: पत्नी बिपाशा बसु के साथ करण सिंह ग्रोवर ने मनाया 39वां बर्थडे

करण सिंह ग्रोवर ने बुधवार (23 फरवरी) को अपना जन्मदिन वाइफ बिपाशा बसु के साथ मनाया। इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कई वीडियोज और तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

Karan Singh Grover Celebrates 39TH Birthday: हैंडसम हंक करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने बुधवार (23 फरवरी) को अपना जन्मदिन वाइफ बिपाशा बसु (Bipasha Basu) के साथ मनाया। इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कई वीडियोज और तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। करण टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर रहे हैं। ‘दिल मिल गए’ सीरियल में उन्हें खूब पसंद किया गया।

करण सिंह ग्रोवर ने अलोन, हेट स्टोरी जैसी फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि एक्टर के करियर से ज्यादा वे अपनी शादियों को लेकर चर्चा में रहे। करण ने 2016 में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी की थी। दोनों क्यूट केमेस्ट्री शेयर करते हैं। फैंस इस कपल को काफी पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें: Bestseller: फिल्म में अपनी इस अंदाज की वजह से लोगों का दिल जीत रहे हैं अर्जन बाजवा

ताज़ा ख़बरें