Kanika Kapoor Wedding: दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने को तैयार कनिका कपूर, सामने आयी मेहंदी के रस्मो की तस्वीरें

सिंगर कनिका कपूर शादी के बंधन में बंधने जा रही है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मेहंदी सेरेमनी के कुछ फोटोज शेयर किये है

Kanika Kapoor Mehendi Ceremony Photos: ‘बेबी डॉल’ गाना गाकर लोगो के बीच सुर्खियों में आई सिंगर कनिका कपूर शादी के बंधन में बंधने जा रही है। कनिका कपूर आज यानी 20 मई को शादी रचा रही है। सोशल मीडिया पर कनिका कपूर ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमे वे अपने होने वाले पति गौतम के साथ बेहद ही खुसी भरे अंदाज में अपनी शादी के रस्मो को मनाते हुए नजर आ रही है। साथ ही डांस भी करते नजर आ रही है।

कनिका कपूर ने कई महीनो पहले ही अपनी शादी का फैसला किया था। कनिका कपूर की यह दूसरी शादी है। शादी के पहले प्री-वेडिंग के फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। कनिका ने अपने मेहंदी के फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किये है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है G I Love you sooooo much इन फोटोज को देखने के बाद फँस उन्हें उनकी लाइफ के दूसरे चैप्टर की नयी शुरुवात के लिए शुभकामनाएं दे रहे है।

अपने मेहंदी (Kanika Kapoor Mehendi Ceremony Photos) के मौके पर उन्होंने लाइट ग्रीन कलर का लहंगा पहना है।  इस लहंगे में कनिका कपूर बेहद खूबसूरत दिखीं और साथ में  उनके मंगेतर ने क्रीम कलर का कुर्ता पायजामा पहना है। 

आपको बता दे की कनिका कपूर के होने वाले पति गौतम एनआरआय बिजनेसमैन हैं। जिन्हे एक साल से डेट कर रही है। सभी प्री-वेडिंग फंक्शन लंदन में हुई हैं और शादी भी वही होगी। इससे पहले कनिका की  शादी की एनआरआई व्यवसायी राज चंडोक से हुई थी, जिनसे उनका साल 2012 में तलाक हो गया था। कनिका के  तीन बच्चे अयाना, समारा और युवराज हैं। अब सिंगर अपने दूसरे प्यार के साथ अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रही है।

ये भी पढ़े: Bhool Bhulaiyaa 2 Screening: ब्रेकअप कि खबरों के बीच एक सिद्धार्थ मल्होत्रा पहुंचे कियारा आडवाणी की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के स्क्रीनिंग पर

ताज़ा ख़बरें