RRR Release Date Postponed: आरआरआर की रिलीज डेट टाली गई, कोरोना की वजह से दर्शकों को करना होगा इंतजार

पैन इंडिया फिल्म आरआरआर की रिलीज को अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया है। इस बात की जानकारी आरआरआर के ऑफिशल एकाउंट पर दी गई है।

RRR Release Date Postponed: देशभर में एक बार फिर कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर बढ़ता जा रहा है। आयेदिन कोरोना केसेस में इजाफा हो रहा हैं। जिसके मद्देनजर अब देश में कई तरह की पाबंदियां लगानी शुरू कर दी गई हैं। देश भर में सिनेमाघर भी बंद हो रहे हैं। इसी के मद्देनजर कई बड़ी फिल्मों की रिलीज को टाला जा रहा है। बता दे, फिल्म जर्सी की रिलीज को टाला गया था, अब पैन इंडिया फिल्म आरआरआर की रिलीज को भी अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया है। इस बात की जानकारी आरआरआर (RRR) के ऑफिशल एकाउंट पर दी गई है।

आरआरआर को एस.एस. राजामौली (SS Rajmouli) ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। अब फिल्म की रिलीज डेट टलने की खबर सुनकर लोग काफी निराश हो जाएंगे।

आरआरआर (RRR Release Date Postponed) के ट्विटर एकाउंट से लिखा गया है, ‘सभी पार्टियों के हितों को ध्यान में रखते हुए हमें अपनी फिल्म की रिलीज को टालना पड़ रहा है। हमारा फैन्स और सभी दर्शकों का उनके प्यार के लिए आभार.’ इस स्टेटमेंट में कहा गटा है, ‘हमारी सारी कोशिशों के बावजूद, कुछ हालात हमारे बस में नहीं होते हैं।

कई भारतीय राज्य अपने सिनेमाघरों को बंद कर रहे हैं तो हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा है, सिर्फ यह कहने के लिए आप अपने उत्साह को कुछ समय के लिए होल्ड पर रख दें। हम वादा करते हैं कि भारतीय सिनेमा के वैभव को सही समय पर लेकर आएंगे। इसका हमें पूरा भरोसा है.’ बता दें कि आरआरआर को 7 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होना था।

ये भी पढ़ें: Rumoured Lovebirds Tiger Shroff And Disha: टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी मालदीव वेकेशन से लौटे

ताज़ा ख़बरें