John Abraham Corona Positive: जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया हुए कोरोना पॉजिटिव, इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये दी जानकरी

जॉन अब्राहम ने खुद अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। जॉन ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि वे तीन दिन पहले किसी व्यक्ति के संपर्क में आए थे, जो कोविड पॉजिटिव था। इसके बाद जॉन खुद और उनकी पत्नी प्रिया भी कोविड पॉजिटिव हो गए।

John Abraham Corona Positive: देश में इन दिनों कोरोना वायरस (Coronavirus) तेजी से फ़ैल रहा हैं। इस बीच बॉलीवुड के कई स्टार्स कोरोना की चपेट में आ गए हैं। वही अब इसी लिस्ट में बॉलीवुड के डैशिंग एक्शन स्टार जॉन अब्राहम (John Abraham) को भी कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। दरअसल हाल ही में जॉन ने खुद इस बात की जानकारी दी हैं। बता दे जॉन के साथ उनकी पत्नी प्रिया (Priya Runchal) भी कोरोना वायरस की शिकार हो गई हैं। जॉन और प्रिया दोनों का वैक्सीनेशन हो चुका था और उनके सिम्पटम्स माइल्ड बताए जा रहे हैं।

आपको बता दे जॉन अब्राहम(John Abraham Instagram) ने खुद अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। जॉन ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि वे तीन दिन पहले किसी व्यक्ति के संपर्क में आए थे, जो कोविड पॉजिटिव था। इसके बाद जॉन खुद और उनकी पत्नी प्रिया भी कोविड पॉजिटिव हो गए। हलाकि दोनों ने खुद को होम क्वारंटाइन कर दिया हैं। दोनों बिलकुल ठीक हैं।

जॉन ने सभी लोगों को कोरोना के संबंध पूरी एहतियात बरतते हुए सुरक्षित रहने की सलाह दी है। जॉन के संक्रमित होने की खबर फैलते ही उनके फैन्स उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार फैन्स उनका हालचाल पूछ रहे हैं और उन्हें जल्द ठीक होने के लिए संदेश भी दे रहे हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि उनके सिम्पटम्स माइल्ड हैं। कुछ ही समय पहले जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते-2 रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जॉन ने ट्रिपल रोल निभाया था। कुछ ही दिनों में उनकी एक और फिल्म अटैक भी रिलीज के लिए तैयार है।

कोरोना महामारी एक बार फिर सिर उठाते दिखाई दे रही है। लगभग हर शहर में कोरोना के नए प्रकरण बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। बॉलीवुड के सितारे भी लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं। हाल ही नोरा फतेही, करीना कपूर, मृणाल ठाकुर जैसे कई सितारों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी। नया साल अपने साथ नई चुनौतियां लेकर आया है। सबसे बड़ी चुनौती है कोविड की महामारी से निपटने की चुनौती। कोविड 19 का खतरा एक बार फिर सिर पर मंडरा रहा है। मुंबई सहित लगभग हर शहर में कोविड के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। वही बढ़ते केसेस को देखकर शहर में कई पाबंदियां लगा दी गई हैं।

ये भी पढ़ें: Sunny Leone Photos: सनी लियोन ने गोवा में मनाया नए साल का जश्न, नियॉन कलर की ड्रेस में लग रहीं हैं कातिल

ताज़ा ख़बरें