26 फरवरी से Zee टीवी के नए शो #IndianProMusicLeague में Salman Khan मचाएंगे धमाल

सलमान खान का ये नया टीवी शो फरवरी में शुरू होने वाला है। इंडियन प्रो म्यूजिक लीग का प्रीमियर 26 फरवरी को होगा। ये रियलिटी शो शाम 8 बजे टेलिकास्ट किया जाएगा।

Indian Pro Music League: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर एक नए टीवी रियलिटी म्यूजिक शो में नजर आने वाले है। सलमान खान का एक इसी शो से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में सलमान खान Zee टीवी के नए शो #IndianProMusicLeague के बारे में बात करते नजर आ रहे है। सलमान खान ने इस बात की जानकारी खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दिया है। इस शो में इंडस्ट्री के कई मशहूर सेलिब्रिटीज नजर आने वाले है।

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा- Desh ke har kono se music ke peshewar khiladi aayengey ek saath, duniya ki pehli music league mein likhengey ek naya itihaas aur iss khel mein main rahunga unke saath. Dekhiye #IndianProMusicLeague ki Opening Ceremony, 26th February, Friday, 8 PM, sirf @zeetv par.

ये भी पढ़े: Kanika Kapoor नया गाना ‘लॉन्ग नाइट्स’ हुआ रिलीज, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

Salman Khan Tv Reality Show Indian Pro Music League

12 बॉलीवुड सेलिब्रिटीज होंगे इस नए शो का हिस्सा

इस वीडियो में सलमान खान बुलेट पर बैठे नजर आ रहे है। रियलिटी शो इंडियन प्रो म्यूजिक लीग में 6 टीमें होंगी। साथ ही इसकी अगुवाई जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख, गोविंदा, श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, सुरेश रैना, बॉबी देओल जैसे 12 दिग्गज सितारे करेंगे। यह पहली बार होगा कि बड़े फिल्म स्टार्स, स्पोर्ट्स सेलेब्स और सिंगर्स रियलिटी शो में एकसाथ होंगे। शो में बनी कुल 6 टीमों की अगुवाई ये सितारे करेंगे, जो इस संगीत चैंपियनशिप जीतने के लिए आमने सामने होंगे। संगीत लीग में भारत के विभिन्न क्षेत्रों का ये टीमें प्रतिनिधित्व करेंगी। हर टीम का समर्थन एक बॉलीवुड या स्पोर्ट हस्ती करेगी। साथ ही इसका कप्तान एक टॉप सिंगर होगा।

फरवरी से शुरू होने वाला है शो

आपको बताते चले सलमान खान का ये नया टीवी शो फरवरी में शुरू होने वाला है। इंडियन प्रो म्यूजिक लीग का प्रीमियर 26 फरवरी को होगा। ये रियलिटी शो शाम 8 बजे टेलिकास्ट किया जाएगा।

ताज़ा ख़बरें