पत्नी Shalini Talwar संग तलाक के बाद Honey Singh को इस एक्ट्रेस से हुआ प्यार, हाथों में हाथ डाले एक साथ आए नजर

Honey Singh New Girlfriend : अपनी कमाल की रैपिंग और गाने की वजह से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले रैपर और सिंगर हनी सिंह अब एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। पत्नी शालिनी तलवार संग तलाक के बाद अब हनी सिंह को फिर से एक हसीना से प्यार हो गया है। पढ़ें पूरी खबर।

Honey Singh New Girlfriend : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह (Honey Singh) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने दमदार रैप सॉन्ग से हर किसी के दिलों में एक खास जगह बना ली है। यह कहना गलत नहीं होगा कि हनी सिंह का गाना जितना सुर्खियां बटोरता है, उतना ही वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। साल 2011 में शालिनी तलवार से शादी करने के बाद हनी सिंह का 2022 में उनसे तलाक हो गया, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस दौरान शालिनी तलवार ने रैपर हनी सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। शालिनी का कहना था कि हनी सिंह उनके साथ काफी मारपीट करते थे और उन्हें मेंटली और इमोशनली बुरी तरह से तोड़ दिया है। यही नहीं बल्कि शालिनी ने उन पर धोखा देने का भी आरोप लगाया था। जहां हनी सिंह के तलाक ने खूब सुर्खियां बटोरी थी, वही अब एक बार फिर हनी सिंह अपने लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।

शालिनी तलवार संग तलाक के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि रैपर हनी सिंह (Honey Singh) का किसी के साथ अफेयर है, और इसी वजह से उनकी शादी भी टूट गई। लेकिन अब इसी बीच हनी सिंह के लेडीलव के साथ उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे साफ हो गया है कि वास्तव में हनी सिंह को किसी और से प्यार हो गया है और अब वह अपनी पूरी लाइफ उसके साथ बिताना चाहते हैं। हाल ही में हनी सिंह को एक्ट्रेस एंड मॉडल टीना थडानी (Tina Thadani) के साथ देखा गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसपर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

इस वीडियो में हनी सिंह, टीना थडानी (Tina Thadani Instagram) का हाथ थामें एक साथ एक इवेंट में नजर आ रहे हैं। दोनों पहली बार पब्लिकली एक साथ नजर आए हैं। इस वीडियो में हनी सिंह जहां व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और ब्लेजर में दिखाई दे रहे हैं, तो वही उनकी लेडी लव टीना थडानी ब्लैक थाई हाई स्लिट ड्रेस में बेहद स्टनिंग और खूबसूरत दिखाई दे रही है। इस वीडियो के सामने आते ही लोग बस अब यही कयास लगा रहे हैं कि, एक्ट्रेस और मॉडल टीना थडानी को रैपर हनी सिंह डेट कर रहे हैं। दरअसल आपको बता दे कि टीना पेशे से एक मॉडल और एक्ट्रेस है। यही नहीं बल्कि वह हनी सिंह के साथ उनके गाने पेरिस का ट्रिप में नजर आई थी। कहा जा रहा है कि इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी और फिर हनी सिंह मॉडल टीना थडानी के प्यार में पड़ गए। हालांकि अब हनी सिंह ने अपना और टीना का रिश्ता पब्लिकली कर दिया है।

यह भी पढ़ें : ‘जेठालाल’ को लगा तगड़ा झटका, Shailesh Lodha के बाद ‘टप्पू’ ने शो Taarak Mehta को कहा अलविदा

ताज़ा ख़बरें