Honey Singh का गाना ‘Saiyaan Ji’ का फर्स्ट लुक आया सामने, साथ में दिखीं Nushrat Barucha

हनी सिंह (Honey Singh) ने अपने नए गाने 'सईंया जी' का पहला लुक रिलीज कर दिया है।

Honey Singh Song Saiyaan First Look: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह (Honey Singh) ने अपने नए गाने ‘सईंया जी’ का पहला लुक रिलीज कर दिया है। इस गाने के फर्स्ट लुक में हनी सिंह के साथ पोस्टर में नुसरत भरूचा नजर आ रही हैं। ये गाना 27 जनवरी को रिलीज होगा।

‘सईंया जी’ गाने के फर्स्ट लुक को हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ शेयर किया। हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा- ‘अब समय आ गया है इसे रिवील करने का। सईंया जी जल्द ही आप लोगों को थिरकने पर मजबूर करने के लिए आ रहा है। 27 जनवरी को ये रिलीज होगा।’

ये भी पढ़े: Ananya Panday और Vijay Deverakonda की फिल्म Liger का फर्स्ट लुक आया सामने

Honey Singh Song Saiyaan First Look

इस वीडियो में नेहा कक्कड़ ने भी अपनी आवाज दी है। हालांकि वो इस गाने में नजर नहीं आएंगी क्योंकि जिस वक्त इस गाने की शूटिंग हो रही थी वो अपनी शादी को लेकर व्यस्त थीं। ‘सईंया जी’ गाने की शूटिंग राजस्थान में की गई है।

‘सईंया जी’ गाने को पहले हनी सिंह बीते साल दिसंबर में रिलीज करने वाले थे लेकिन किसान आंदोलन के कारण इस गाने की रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी थी। इस बात की जानकारी खुद हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके दी थी। कैप्शन में हनी सिंह ने लिखा था- ‘किसान आंदोलन की वजह से हम लोग ‘सईंया जी’ गाने को दिसंबर में रिलीज नहीं कर रहे हैं लेकिन ये जल्द ही आने वाला है।’

ताज़ा ख़बरें