Honey Singh और Akshay Kumar कई दिनों बाद इस सॉन्ग से धमाल मचाने आ रहे हैं

हनी सिंह और अक्षय कुमार कई दिनों बाद एक धमाकेदार सॉन्ग से वापसी कर रहे हैं

Honey Singh Akshay Kumar new song: बॉलीवुड के मेगास्टार जोकि इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सेल्फी के प्रमोशन को लेकर व्यस्त है, उनकी इस फिल्म से एक और धमाकेदार सॉन्ग आने वाला है। इस सॉन्ग का नाम है ‘कुड़ी चमकीली’। इस सॉन्ग को हनी सिंह ने गाया है। सॉन्ग चमकीली कुड़ी से हनी सिंह और अक्षय कुमार ने कई दिनों बाद किसी सॉन्ग के लिए कोलेबोरेशन किया है।

हनी सिंह और अक्षय कुमार के इस सॉन्ग का टीजर कल रिलीज किया जायेगा। इस सॉन्ग के टीजर को प्ले डीएमफे के आधिकारिक यूट्यब चैनल पर रिलीज किया जायेगा। इस बात की जानकारी खुद अक्षय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से सॉन्ग चमकीली कुड़ी का पोस्टर साझा करते हुए दी। अक्षय ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि, ‘’हनी सिंह की बीट पर थिरकने के लिए तैयार हो रहे हैं। आप भी जॉइन करना, कुड़ी चमकीली सॉन्ग का टीजर कल रिलीज हो रहा है।’’

हनी सिंह के साथ अक्षय के इस सॉन्ग पर फैंस भी अब काफी उत्साहित हो गए हैं। फैंस भी इस सॉन्ग के पोस्टर को देखकर काफी अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने अक्षय की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’साल का ब्लॉकबस्टर सॉन्ग आने वाले हैं।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’कुड़ी चमकीली यो यो हनी ये गाना भी सर सुपर हिट होगा खिलाड़ी का गाना है सुपर हिट होगा।’’ इसके अलावा एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’हनी सिंह और अक्षय कुमार के सॉन्ग का दौर वापस आने वाला है।’’

बता दें कि, हनी सिंह ने आखिरी बार अक्षय कुमार के लिए फिल्म गब्बर इज बैक में एक सॉन्ग गाया था। अक्षय और हनी लगभग सात साल बाद किसी सॉन्ग को लेकर वापसी कर रहे हैं। हनी सिंह ने अक्षय कुमार के लिए ‘सुबह होने ना दे’, ‘लॉनली लॉनली’ और ‘पार्टी ऑल नाइट’ जैसे सुपरहिट सॉन्ग दिए हैं। अब देखना होगा कि सॉन्ग चमकीली कुड़ी से अक्षय और हनी सिंह पुराने वाले सॉन्ग्स वाला ही जादू दिखा पाते हैं कि नहीं। 

अक्षय कुमार की सेल्फी सिनेमाघरों में 24 फरवरी 2023 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अक्षय पहली बार इमरान हाशमी के साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन साझा करते हुए नजर आयेंगे।

ये भी पढ़ें: Satyaprem Ki Katha और Aashiqui 3 सच्चे प्यार का मतलब बतायेंगी: Kartik Aaryan

ताज़ा ख़बरें