मां बनने पर Alia Bhatt को हॉलीवुड स्टार Gal Gadot ने दी बधाई, फैंस हुए खुश

Gal Gadot On Alia Bhatt : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के घर एक मेरी बेटी का जन्म हुआ है। ऐसे में उनके मां बनने की खबर पर आलिया भट्ट की को- स्टार और हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडोट ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। पढ़ें पूरी खबर।

Gal Gadot On Alia Bhatt : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बीते लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्खियों में छाई हुई थी। वही अब एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी को एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया से अपने फैंस के बीच शेयर किया हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने जीवन में एक नन्ही सी बेटी का स्वागत किया हैं। ऐसे में हर कोई इन दोनों को लगातार बधाइयां दे रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के माता पिता बनने पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहा है। ऐसे में अब इसी लिस्ट में हॉलीवुड स्टार गैल गैडोट (गैल गैडोट) का नाम भी शामिल हो गया है।

6 नवंबर 2022 को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बने। इसके बाद इन दोनों जोड़े को बॉलीवुड स्टार बधाई दे रहे हैं। अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया से फैंस के लिए शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। जिसके बाद लगातार उनकी इस पोस्ट पर लोग कमेंट कर रहे हैं। वही आलिया भट्ट की को -स्टार और हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडोट (Gal Gadot) ने भी उनके पोस्ट पर कमेंट किया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। गैल गैडोट ने आलिया भट्ट के मां बनने पर उन्हें बधाई दी है और हार्ट वाली इमोजी भी पोस्ट किया हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अब हॉलीवुड में भी अपने दमदार अदाकारी से हर किसी का दिल जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से आलिया भट्ट हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म में गैल गैडोट भी नजर आएंगी। 

यह भी पढ़ें : Arjun Kapoor की Kuttey को लेकर नई रिलीज डेट आई सामने, 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक

ताज़ा ख़बरें