Happy Birthday Pankaj Tripathi: एक समय ऐसा भी था जब एक्टर का था नेता गिरी से नाता, इस गलती की वजह से गए थे जेल

पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। आज एक्टर अपना जन्मदिन मना रहे है। इसी ख़ास मौके पर आज हम आपको एक्टर की जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें बताएंगे।

Happy Birthday Pankaj Tripathi: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) आज अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। पंकज त्रिपाठी ने बहुत ही कम समय में अपने अभिनय से लोगों के दिलों में एक ख़ास जगह बना ली हैं। पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के वो सितारे हैं जो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 5 सितंबर 1976 को बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव में जन्मे पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi Birthday Special) को बचपन से ही एक्टिंग में रुचि थी। जन्मदिन के खास मौके पर हम आज आपको बताते हैं एक्टर के बारे में कई अनसुनी बातें।

सबसे पहले बात करते है एक्टर के कॉलेज के दिनों की। आपको बता दे पंकज त्रिपाठी अपने कॉलेज के समय में एक सप्ताह के लिए जेल गए थे। एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब वो कॉलेज में थे वह राजनीती में काफी एक्टिव थे। आगे बात करते हुए पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi Birthday) ने बताया कि उस समय के उनके कई एबीवीपी मित्र अब बिहार में विधायक भी बन गए हैं। जब वो जेल गए तो उस दौरान बिहार में राजद-कांग्रेस गठबंधन सरकार सत्ता में थी और इस क्षेत्र में वामपंथी दलों दोनों ने मधुबनी में गोलीबारी की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था जिसमें पुलिस ने छात्रों पर गोलीबारी की थी।

पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi Unknown Facts) ने जेल के अनुभव को याद करते हुए कहा कि, ‘हम राजनीतिक कैदी थे इसलिए हमें एक अलग बैरक में रहना पड़ा और उस वक्त क्रिसमस की छुट्टियों थीं तो हमें एक सप्ताह तक जेल में रहना पड़ा, बाद में हम जमानत पर बाहर आये थे।

पंकज त्रिपाठी (Happy Birthday Pankaj Tripathi) बहुत ही गरीब परिवार में जन्मे थे। आज सभी को पता है एक्टर ने कैसे कड़ी संघर्ष के साथ खुदको कामयाब स्टार बना लिया है। एक्टर को बचपन से ही एक्टिंग में काफी ज्यादा रूचि थी इसी लिए वह गांव में होने वाले नाटकों में लड़की का किरदार निभाते थे। उनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद भी करते थे। पंकज नाटक में इतना अच्छा करते थे कि लोग उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लिए खतरा बताते थे। लेकिन जब वह बड़े हो गए तो उन्होंने थिएटर का रुख किया। उनके पिता उन्हें पैसे नहीं देते थे। ऐसे में उन्होंने थिएटर से जुड़े रहने के लिए रात में होटल में काम करना शुरू किया और सुबह वह थिएटर में भाग लेते थे। जिसके बाद उनकी मेहनत ने रंग लाया। बाकी आगे का किस्सा तो आपको अच्छी तरह पता हैं। आज एक्टर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बैक टू बैक कई हिट फिल्मे देकर फैंस का दिल जीत लिया हैं।

ये भी पढ़ें: ‘Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan’ से सामने आया Salman Khan का दमदार लुक

ताज़ा ख़बरें