Kajol ने जब Kamal Sadana को मारे थे 10 थप्पड़, तरबूज की तरह एक्टर के गाल हो गए थे लाल

साल 1992 में एक्ट्रेस काजोल ने फिल्म बेखुदी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस के ओपोजिट कमल सदाना थे। वही इस फिल्म की शूटिंग के दौरान काजोल ने एक सीन शूट के दौरान कमल सदाना को 10 थप्पड़ मारकर उनके गाल लाल कर दी थीं। वीडियो में जानिए पूरी बात

Kajol Devgn Unknown Facts: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। एक्ट्रेस शोमू मुखर्जी और वेटरन एक्ट्रेस तनुजा (Tanuja) की बेटी हैं। काजोल की एक छोटी बहन भी हैं जिसका नाम तनीषा मुखर्जी। काजोल ने बॉलीवुड डेब्यू साल 1992 में फिल्म ‘बेखुदी’ से की थी। जो फिल्म ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी थी। हलाकि इस पहले फिल्म की शूटिंग के दौरान ही एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कर दिया था कि वह सुर्खियों में आ गई थीं। दरअसल काजोल के साथ इस फिल्म से ही एक्टर कमल सदाना ने भी बॉलीवुड डेब्यू किया था। दोनों अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर काफी हाईलाइट हुए थे।

वही इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन के लिए काजोल (Happy Birthday Kajol) को कमल सदाना को एक थप्पड़ मारना था। लेकिन इस सीन को शूट करने के लिए काजोल ने 10 टेक करवाए थे। इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक इंटरव्यू ने दौरान कलमल सदना से उनके डेब्यू फिल्म पर प्रश्न किए जा रहे थे। इसी इंटरव्यू के दौरान कमल सदाना ने बताया था कि, फिल्म के लिए एक सीन शूट करना था जिसमे दिखाना था कि काजोल मुझे थप्पड़ मार रही हैं। वही जब शूटिंग शुरू हुई काजोल ने 1 तक नहीं बल्कि इस सीन का परफेक्ट शॉट 10 वें टेक में दी। इस दौरान काजोल ने मुझे मार-मारकर मेरे गाल तरबूज जैसे लाल कर दिए थे।

आपको बता दे, काजोल (Kajol Devgn Unknown Facts) ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। पिछले कई दशक से एक्ट्रेस दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। एक्ट्रेस बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक हैं जिनकी सोशल मीडिया पर आज भी तगड़ी फैन फोल्लोविंग हैं। काजोल ने ‘बाजीगर’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘फना’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।

आपको बता दे, अजय देवगन और काजोल की शादी को दो दशक से भी ज्यादा समय हो गया है। यह कपल 1995 की फिल्म हलचल के सेट पर मिले और इसके तुरंत बाद शादी के बंधन में बंध गए। उनके दो बच्चे हैं, न्यासा देवगन और युग देवगन। दोनों की रिश्तें को 22 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आये हैं। दोनों आज सुकून की जिंदगी लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt की Darlings से दर्शक हुए निराश, फिल्म की कमजोर कहानी पर ऑडियंस को आया गुस्सा

ताज़ा ख़बरें