Hansika Motwani ने अपने मंगेतर Sohael Kathuriya के साथ अपनी प्री-वेडिंग सूफी नाइट में मचाया धमाल, देखिये VIDEO

हंसिका की शादी का जश्न नवंबर में मुंबई में माता की चौकी समारोह के साथ शुरू हुआ। इस जोड़ी ने ग्रीस में एक मजेदार बैचलरेट पार्टी भी की।

Hansika Motwani-Sohael Kathuriya Pre-Wedding Sufi Night: साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया (Sohael Kathuriya) के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बता दें कि सोहेल पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। बीते दिनों हंसिका की मेहंदी रस्म की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी और अब एक वीडियो सुर्खियों में आ रहा है। दरअसल ये वीडियो हंसिका मोटवानी और उनके होनेवाले पति सोहेल कथुरिया की प्री-वेडिंग सूफी नाइट की है। इस वीडियो में हंसिका का लुक बहुत ही शानदार लग रहा है। वह दुल्हन की तरह नजर आ रही है।

आपको बता दें की हंसिका (Hansika Motwani Video) और उनके मंगेतर सोहेल कथुरिया की सूफी रात का ये वीडियो एक्ट्रेस के फैन पेज पर साझा किया गया था। वीडियो में, अपने बेहतरीन एथनिक परिधानों में सजे कपल ने शानदार एंट्री की है। एंट्री लेते समय दोनों ने अपने मेहमानों को हाथ हिलाया, इस दौरान दोनों के चेहरे पर ख़ुशी साफ़ झलक रही थी। इस मौके पर हंसिका ने शिमरी गोल्डन शरारा पहना था। हंसिका ने माथे पर पासा और मांगटीका, गले में हेवी मैचिंग ज्वेलरी, हाथ में मेहंदी और सबसे ऊपर हंसिका की स्माइल, उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। हंसिका के इस वीडियो पर लोगों के जमकर लाइक्स और कमेंट आ रहे हैं। और सोहेल ने भी उन्हीं से मिलता-जुलता ऑउटफिट पहना था।

बता दें, हंसिका (Hansika Motwani Marriage) की शादी का जश्न नवंबर में मुंबई में माता की चौकी समारोह के साथ शुरू हुआ। इस जोड़ी ने ग्रीस में एक मजेदार बैचलरेट पार्टी भी की। सोहेल ने कुछ हफ्ते पहले पेरिस में एफिल टावर के सामने हंसिका को प्रपोज किया था। जिसकी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं, कैप्शन में उन्होंने लिखा- “अब और हमेशा के लिए”

खबरों की माने तो हंसिका और सोहेल एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मैनेजिंग पार्टनर हैं, जिसकी स्थापना 2020 में हुई थी। इससे पहले हंसिका तीन फिल्मों में अपने को-स्टार रहे अभिनेता सिम्बु को डेट कर रही थीं। 2013 में इस कपल ने अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। हालांकि, 2014 तक वे भी अलग हो गए। हंसिका मोटवानी और सोहेल खतुरिया की शादी 4 दिसंबर को जयपुर के पास मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में होगी। जोड़े का पारंपरिक सिंधी समारोह होगा।

ये भी पढ़ें: OMG!!! असंभव को संभव कर रहे हैं Vidyut Jammwal, फैंस ने बुलाया- रियल लाइफ स्पाइडर मैन, देखिये शानदार VIDEO

ताज़ा ख़बरें