Breaking! कंगना रनौत बॉलीवुड का खा कर बॉलीवुड को बुरा कहती है, कहा गहना वशिष्ठ ने

मुंबई में एक क्लब के उद्घाटन में पहुंची अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत पर तंज कसते हुए कहा बॉलीवुड का खाते हो, तो बॉलीवुड को बुरा मत बोलो।

Gehana Messed With Kangana: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई। हाल ही में अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने कंगना पर तंज कसते हुए कह दी बड़ी बात। राज कुंद्रा (Raj Kundra) संग पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार हुई गहना वशिष्ठ (Gehana Vassisth) जब जेल से बाहर आई तो पहुंची एक इवेंट पर। जहां कंगना रनौत के बारे में पूछे जाने पर गहना वशिष्ठ ने कहा, “बॉलीवुड का खा कर बॉलीवुड को बुरा नहीं बोलना चाहिए।” गहना वशिष्ठ के इस टिप्पणी ने अब सुर्खियों में जगह बना ली है। कंगना जो हर मुद्दे पर अपनी बात रखते हैं, उन्हें पॉलिटिकल बता दिया गहना वशिष्ठ ने।

यह भी पढ़े: Shocking! सलमान खान की शादी को ले कर गहना वशिष्ठ ने उड़ाया उनका मजाक, जानिये क्या है पूरी बात

दरअसल गहना वशिष्ठ हाल ही में एक क्लब के उद्घाटन में पहुंची थी। जहां उन्होंने बॉलीवुड से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय दें। इसी बीच जब उनसे कंगना रनौत के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा, “आई बिलीव कंगना को फिल्म इंडस्ट्री के बजाय, पॉलिटिक्स में रहना चाहिए। वहा रहकर वह बॉलीवुड के बारे में कुछ भी कहे उससे फर्क नहीं पड़ेगा। मेरे लिए बॉलीवुड सबसे पहले हैं, चाहे वह पॉलिटिक्स हो या और कुछ। और अगर आप बॉलीवुड का खा रहे हैं, तो आप बॉलीवुड के बारे में गलत मत बोलो।” इसी के साथ गहना ने इस बात को भी साफ कर दिया कि अगर कंगना को किसी से निजी दुश्मनी है, तो वह उससे पर्सनली जाकर बोले। दुनिया के सामने यु रायता ना फैलाएं।

आपको बता दें कि बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत हर मुद्दे पर बेबाक अंदाज में अपनी राय रखती हैं। यह वही कंगना रनौत है जो करण जौहर (Karan Johar) के शो में जाकर उन्हें मूवी माफिया (Movie Mafia) कहती हैं। राज्य की सरकारों से भी नहीं डरती है कंगना रनौत। क्या होगा तब, जब कंगना को यह बात पता चलेगी और वह गहना वशिष्ठ की इस बात पर अपनी राय व्यक्त करेंगी।

बात अगर गहना वशिष्ठ की करें तो वह मिस एशिया बिकिनी (Miss Asia Bikini) का खिताब जीत चुकी हैं। भारतीय मॉडल होने के अलावा टेलीविजन में भी उन्होंने अपना हाथ आजमाया है। 80 से भी ज्यादा विज्ञापन आज भी है गहना वशिष्ठ के पास। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा जब पोर्नोग्राफी मामले (Pornography Case) में गिरफ्तार हुए थे। तब से गहना वशिष्ठ और भी ज्यादा चर्चा का विषय बन गई। अंत में आपको याद दिला दें कि गहना वशिष्ठ भी 4 महीने जेल में बिता कर आई हैं पॉर्नोग्राफी मामले में।

यह भी पढ़े: Box Office Collection: जानिए राम चरण क्या सोचते हैं बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस के बारे में, पढ़ें पूरी खबर

ताज़ा ख़बरें