Rajat Sharma की Aap Ki Adalat  में पहली बार नजर आएंगे Kartik Aaryan, जाने टीवी पर कब आयेगा यह एपिसोड

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन पहली बार रजत शर्मा के शो आप की अदालत में नजर आयेंगे। एक्टर अपनी नयी फिल्म को लेकर चर्चाओं में है

Kartik Aaryan On Aap Ki Adalat: बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय और इमर्जिंग सुपरस्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शहजादा को लेकर खबरों में बने हुए हैं। वे अपनी इस अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन करने में व्यस्त है। इसी बीच वे अब देश के सबसे प्रसिद्ध टीवी शो रजत शर्मा की ‘आप की अदालत’ में नजर आने वाले हैं। इस बात की जानकारी स्वंय अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर दी। कार्तिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से आप की अदालत के सेट से शो के होस्ट रजत शर्मा के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, ‘’दिग्गज रजत शर्मा  के शो #AapKiAdalat पर मेरा डेब्यू।इस प्रतिष्ठित शो को देखते हुए बड़ा हुआ हूं और इसका हिस्सा बनना सम्मान की बात है।मुझे कबूल करना चाहिए कि मुश्किल सवालों का सामना करना कठिन था!’’

कार्तिक इस तस्वीर में रजत शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं।वहीं इंडिया टीवी ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर कार्तिक के इस एपिसोड विडियो साझा की। इस वीडियो में कार्तिक कह रहे हैं कि, ‘’वे थोड़े नर्वस भी हैं और थोड़े उत्साहित भी हैं, क्योंकि वे पहली बार आप की अदालत में आ रहे हैं। वे नर्वस क्यों हैं पता लगाने के लिए 21 जनवरी 2023 को रात 10 बजे सिर्फ इंडिया टीवी पर देखें उनका यह एपिसोड।‘’

कार्तिक वाला यह एपिसोड इंडिया टीवी पर 21 जनवरी 2023 को रात 10 बजे प्रसारित होगा।यह पहली बार होगा कि कार्तिक ‘आप की अदालत’ पर नजर आयेंगे। बता दें कि, यंग जनरेशन वाले एक्टर्स में रणबीर कपूर के बाद कार्तिक आर्यन इस शो पर आ रहे हैं। इससे पता चलता है कि कार्तिक कितने बड़े स्टार बन गए हैं, जिन्हें इतने कम समय में आप की अदालत जैसे शो में बुलाया गया है।अब देखना होगा कि कार्तिक इस शो में अपनी लाईफ किन अऩकहें पहलूओं के बारे में बताते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करे तो कार्तिक आखिरी बार फिल्म फ्रेडी में  नजर आए थे। वे फिलहाल फिल्म शहजादा में नजर आने वाले है जोकि 10 फरवरी 2023 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।वे शहजादा के अलावा सत्यप्रेम की कथा, आशिकी 3 और कैप्टन इंडिया में नजर आने वाले हैं। 

ये भी पढ़े: Shahid Kapoor के इस आलिशान घर में रहेंगे Kartik Aaryan, जाने हर महीने कितना रेंट देंगे एक्टर

ताज़ा ख़बरें