Dhanush-Aishwaryaa Rajinikanth Separation: 18 साल बाद अलग हुए धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत, काफी फ़िल्मी रही है इनकी पहली मुलाकात

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की जोड़ी शादी के 18 साल बाद एक दूसरे से अलग हो रही है। इस खबर से फैंस काफी हैरान है

Dhanush- Aishwarya Rajinikanth Love Story: साउथ फिल्म इंडस्ट्री का पावर कपल कहे जाने वाले एक्टर धनुष और सुपर स्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत 18 साल बाद एक दूसरे से अलग हो रहे है। दोनों ने अपने शादी-शुदा  रिलेशन के ख़त्म होने की जानकारी सोशल मीडिया द्वारा बताई। 

धनुष लिखते हैं, ”18 साल का साथ, दोस्ती, कपल, पैरेंट्स और एक दूसरे के शुभचिंतक बन हमने एक ग्रोथ, समझदारी, साझेदारी का सफर तय किया था। आज हम वहां खड़े है, जहां से हमारी राहें जुदा हो रही हैं। ऐश्वर्या और मैंने अलग होने का फैसला लिया है। हम एक दूसरे से अलग होकर खुद की तलाश करेंगे। कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए हमें इससे डील करने दें। धनुष ने 18 नवंबर 2004 को सुपरस्टार रजनीकांत की सबसे बड़ी बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। दोनों की ये शादी बहुत धूमधाम से हुई थी।

इससे पहले साउथ इंडस्ट्री से सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य के डिवोर्स की खबर ने फैंस को झटका दिया था और अब धनुष-ऐश्वर्या के रिश्ते की खबर सुन फैंस काफी दुखी है। आज भले ही दोनों की रहे अलग हो गई है लेकिन एक समय ऐसा भी था जब दोनों के रिलेशनशिप ने खूब सुर्खिया बटोरी थी।  धनुष फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर कस्तूरी राजा के बेटे है और धनुष और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या की पहली मुलाकात काफी फिल्मी थी। दोनों की पहली मुलाकात धनुष की फिल्म ‘काढल कोंडे’ के रिलीज के समय हुई थी। धनुष अपने परिवार के साथ सिनेमाघर गए थे, वहां रजनीकांत की बेटियां भी मौजूद थीं।   

ऐश्वर्या ने धनुष को फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस के लिए बधाई दी थी। लेकिन अगले ही दिन ऐश्वर्या रजनीकांत ने धनुष को फूलों का गुलदस्ता भेजकर उन्हें एक खास नोट भेजा। धनुष को ऐश्वर्या का यह खास अंदाज पसंद आया। और उसके बाद धीरे-धीरे दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी। इसके बाद दोनों की फैमिलीज ने उनकी मुलाकात कराई और फिर धनुष को भी ऐश्वर्या के स्वीट नेचर और मैच्योरिटी की वजह से उनसे प्यार हो गया। धीरे-धीरे फिर एक रिश्ता शादी के बंधन तक बंध गया। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया था। 

दोनों 2 बच्चों के पेरेंट्स हैं। शादी के बाद वे खुशहाल जिंदगी जी रहे थे लेकिन अब दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं।

ये भी पढ़े: Allu Arjun: पुष्पा के बाद, अल्लू अर्जुन की “अला वैकुंटापुरमुलु” का हिंदी वर्शन सिनेमाघरों में होगा रिलीज़

ताज़ा ख़बरें