Chak De India की कोमल चौटाला उर्फ Chitrashi Rawat बनने वाली है दुल्हन, जाने कौन है दूल्हा?

चक दे इंडिया की कोमल चौटाला यानी चित्राशी रावत शादी के बंधन में बंधने वाली है। 11 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद चित्राशी अपने बॉयफ्रेंड ध्रुवादित्य भगवानी से शादी करने जा रही है

Chitrashi Rawat Wedding: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘चक दे इंडिया’ (Chak De India) की कोमल चौटाला यानी चित्राशी रावत (Chitrashi Rawat) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद चित्राशी अपने बॉयफ्रेंड ध्रुवादित्य भगवानी से शादी करने जा रही है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने दी है। इस बात का खुलासा उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में किया। बॉलीवुड में जनवरी महीने से ही शादियां हो रही है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने जनवरी में शादी की थी। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे है।

चित्राशी रावत शनिवार 4 फरवरी को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपने बॉयफ्रेंड ध्रुवादित्य भगवानानी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका बॉयफ्रेंड रायपुर का है और वह बिलासपुर की रहने वाली है। शादी दोपहर को होगी। हालांकि शादी करने का सही समय क्या है? यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। शादी से एक दिन पहले यानी आज हल्दी, मेहंदी, कॉकटेल पार्टी और सगाई होने वाली है।

चित्रांशी और ध्रुवादित्य फिल्म ‘प्रेममयी’ के सेट पर मिले थे। यह एक रोमांटिक फिल्म थी। इस फिल्म से दोनों को प्यार हो गया और उन्होंने एक-दूसरे को 11 साल तक डेट किया। अब दोनों ने इस रिश्ते को नया मोड़ देने की सोचा और शादी करने का फैसला किया। दोनों ने एक महीने पहले ही अपनी शादी की डेट फिक्स कर ली थी। इस खबर के सामने आने के बाद चित्राशी के फैंस खुशी से झूम उठे हैं और उन्हें बधाई दे रहे है। चित्राशी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी और ध्रुवादित्य के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती है।

चित्राशी नॉर्मल शादी करना चाहती थी। वह कोर्ट मैरिज करना चाहती थी और पैसे और बचाकर ट्रैवल करना चाहती थी। लेकिन इन दोनों के परिवार का कहना था कि शादी बैंड, बाजा और बारात से भरपूर होनी चाहिए। उनके पैरेंट्स का कहना है कि शादी एक ही बार होती है, इसलिए बड़ी धूमधाम से करनी चाहिए। चित्रशी और ध्रुवादित्य ने शादी को निजी रखने का फैसला किया है। उनकी शादी में करीबी रिश्तेदार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होने वाले है।

ये भी पढ़े: Helen से दूसरी शादी पर पहली बार बोले Salim Khan, Arbaaz Khan को दिए इंटरव्यू में खोला राज़

ताज़ा ख़बरें