Salman Khan की फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan में हुई इस बॉक्सर की एंट्री, भाईजान ने खुद दी जानकारी

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan : बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर दर्शक एक्साइटेड हैं। अभी इस फिल्म में बॉक्सर की दमदार एंट्री है और इसकी जानकारी खुद सलमान खान ने दी हैं । पढ़ें पूरी खबर।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) से दर्शकों को एंटरटेन करते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का दर्शकों को बड़े ही बेसब्री से इंतजार है। भाईजान की इस फिल्म से कई एक्टर्स बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। लेकिन वही अब आपको बता दें कि देश-विदेश में अपनी शानदार बॉक्सिंग से हर किसी के दिलों पर राज करने वाले मशहूर बॉक्सर विजेंद्र सिंह (Vijendra Singh) अब इस फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया में अपना जलवा बिखेरने जा रहे हैं।

मशहूर बॉक्सर विजेंद्र सिंह वैसे तो बॉक्सिंग रिंग में अपना कमाल दिखा चुके हैं, लेकिन अब वह बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे। वही अब सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में बॉक्सर विजेंद्र सिंह अपने एक्टिंग का तड़का लगाते हुए दिखाई देंगे। वैसे आपको बता दें कि इस बात की जानकारी खुद भाईजान सलमान खान ने ही दी है। सलमान खान ने अपने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वह विजेंद्र सिंह, जस्सी गिल,राघव जुयाल के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे हमारे बॉक्सर भाई.’ और उन्होंने इसमें विजेंद्र सिंह को टैग किया है। ऐसे में अब इस फिल्म में विजेंद्र सिंह का कमाल देखने के लिए फैंस बेकरार है। सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में पूजा हेगड़े और शहनाज गिल भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। वही फिल्म 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें : Sonakshi Sinha, Huma Qureshi अपनी फिल्म Double XL को प्रमोट करते नजर आई, फिल्म को लेकर कही यह बात

ताज़ा ख़बरें