Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding: शादी के बंधन में बंधे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, अनोखे अंदाज में लिए शादी के फेरे

बॉलीवुड के पावर कपल 39 वर्षीय रणबीर कपूर और 29 वर्षीय आलिया भट्ट पांच साल से एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए है।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) गुरुवार के दिन शादी के बंधन में बंध गए हैं। जी हां…दोनों की शादी 14 अप्रैल, 2022 को हो गई है। इस शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही मौजूद थे। दोनों की शादी की कई तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों ने बहुत ही साधारण तरीके से शादी रचाई है। आलिया और रणबीर की शादी की इन तस्वीरों पर उनके चाहने वाले जमकर कमेंट और लाइक कर रहे है।

आपको बताते चले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding) जब शादी के बंधन में बंधे तो उस समय कपूर खानदान, भट्ट फैमिली और कुछ दोस्त मौजूद थे। साथ ही इस शादी में अंबानी परिवार से आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी भी इस शादी में शामिल हुए। हालांकि शादी को लेकर आखिरी समय तक डेट को लेकर कुछ भी कन्फर्मेशन सामने नहीं आईं थी। मीडिया से सारी जानकारी दूर रखी गई थी। बता दें कि 39 वर्षीय रणबीर कपूर और 29 वर्षीय आलिया भट्ट पांच साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

वही 13 अप्रैल को दोनों की शादी की मेहंदी की रस्म हुई। जिसमें परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए।13 अप्रैल को मेहंदी की रस्म में शामिल हुई रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर से बार-बार पूछने के बाद ही उन्होंने शादी की तारीख रिवील की थी।जिसके बाद से इंटरनेट पर दोनों की शादी की चर्चा तगड़ी हो गई थी।

इस स्टार कपल के वर्कफ्रंट की बात करे तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को जल्द ही ब्रह्मास्त्र फिल्म में देखने को मिलेगा। लगभग चार साल बाद रणबीर कपूर की यह पहली रिलीज होगी जबकि आलिया भट्ट की आखिरी बार फिल्म ‘आरआरआर’ में नजर आयीं थी। उससे पहले वह संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में नजर आई थीं, इस फिल्म को जनता का खूब प्यार मिला था।

ये भी पढ़ें: Mister Mummy: जेनेलिया डिसूजा ने पूरी की भूषण कुमार की फिल्म मिस्टर मम्मी की शूटिंग

ताज़ा ख़बरें