Malaika Arjun Breakup: नहीं हुआ है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप, जानिये पूरी बात

क्या बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो चुका है? या फिर है कोई और बात? जानिये पूरी खबर...

Malaika Arjun Breakup: बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ियों की लिस्ट में सबसे ऊपर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का नाम आता है। उम्र के बीच लंबा फासला होने के बावजूद यह दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो चुका है। बताया जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका ने एक दूसरे से दूरियां बना ली है। 4 साल से चल रहे इस रिश्ते पर अब पूरी तरह से फुलस्टॉप लगाया जा चुका है। लेकिन हम आपको बता दें कि यह खबर सच नहीं है। मलाइका खराब सेहत के कारण कोरेंटिन हो गई हैं।

Malaika Arjun In Maldives: आज से 2 हफ्ते पहले अभिनेता अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे। बीएमसी ने इनकी बिल्डिंग को पूरी तरह से सील भी कर दिया था। और यह सब कुछ तब हुआ था जब वह अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा संग मालदीव (Maldives) से छुट्टियां बिताकर भारत लौटे थे। जिसके बाद मलाइका ने भी अपने टेस्ट करवाए थे, पर रिपोर्ट नेगेटिव आए। लेकिन अब मलाइका की सेहत बिगड़ रही है इसीलिए उन्होंने खुद को कोरेंटिन कर लिया है। और यही कारण है कि अर्जुन कपूर जो अभी-अभी स्वस्थ हुए हैं, वह मलाइका से मिलने नहीं जा रहे हैं पिछले 6 दिनों से।

यह भी पढ़े: Allu Arjun Movie Pushpa: इन 5 वजहों से आपको जल्द से जल्द अल्लू अर्जुन की फ़िल्म ‘पुष्पा: द राइज़-पार्ट 1’ देखनी चाहिए

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि हाल ही में अर्जुन कपूर अपनी चचेरी बहन रिया कपूर (Rhea Kapoor) के घर डिनर पार्टी पर पहुंचे थे। तभी वह मलाइका से मिलने नहीं गए। जबकि रिया और मलाइका बिल्कुल ही नजदीक रहते हैं। बस इसी बात से आंकलन लगाया जा रहा है कि अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप कर लिया है। आप सभी को यह भी याद दिला दें कि मलाइका और अर्जुन सोशल मीडिया पर बहुत ही एक्टिव रहते हैं। हाल ही में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने इम्यून बूस्ट करने वाले और शरीर को स्वस्थ रखने वाले खानों की तस्वीर को अपने स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा कि मेरी मां इस खाने को देखकर बेहद खुश होंगी। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह बीमार है ना कि उनका ब्रेकअप हुआ है।

यह भी पढ़े: Urvashi Rautela Bold Look: उर्वशी रौतेला को मुंबई एयरपोर्ट पर बेहद बोल्ड नियॉन ड्रेस में किया गया स्पॉट, इस कपड़े की कीमत उड़ा देगी…

ताज़ा ख़बरें