Rekha Fitness Secret: रेखा की फिटनेस को देख आज भी हैरान हो जाते है लोग, जानिए उनकी खूबसूरती का राज

70 के दशक से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती से सबके दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस रेखा अपनी खूबसूरती और फिटनेस की वजह से सबका दिल जीतते आरही हैं। जानिए उनकी खूबसूरती का राज

Rekha Beauty And Fitness Secret: 70 के दशक से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती से सबके दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस रेखा अपनी खूबसूरती और फिटनेस की वजह से सबका दिल जीतते आरही हैं। रेखा आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की जीती-जागती उदाहरण हैं। एक्ट्रेस की उम्र 67 वर्ष है लेकिन इस बात का अंदाज कोई उन्हें देखकर नहीं बता सकता। एक्ट्रेस इस उम्र में भी खूबसूरती के साथ-साथ फिटनेस की मिसाल हैं।

आपको बता दे, रेखा (Rekha) ने 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड की दुनिया पर राज किया। उस वक्त भी रेखा #Rekha की खूबसूरती के लाखों चाहने वाले थे और आज भी हैं। रेखा ने हमेशा ही अपनी शानदार एक्टिंग और अदाओं से फैंस का दिल जीता है। आज भी रेखा के लटके झटके देख उनके चाहने वाले पागल हो जाते हैं। 70 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा आज भी बेहद ग्रेसफुल और फिट लगती हैं, इसलिए इन्हें इंडस्ट्री की एवरग्रीन ब्‍यूटी भी कहा जाता है।

उनकी फिटनेस, ड्रेसिंग और मेकअप का तरीका उन्हें बेहद खास बनाता है। वैसे, रेखा (Rekha) का फिटनेस मंत्र बहुत सिंपल है और आपको जानकर हैरानी होगी कि एवरग्रीन एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती के लिए महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की बजाय नैचुरल चीजों को यूज़ करती हैं। जिसकी वजह से एक्ट्रेस आज भी बला की खूबसूरत लगती हैं।

रेखा सुबह जल्दी उठ जाती हैं, जिसके बाद वह वर्कआउट करती हैं। इसके बाद वह ताजे फलों का जूस पीती हैं, जो ना सिर्फ उन्हें फिट बल्कि जवां भी रखता है। रेखा दिनभर में कम से कम 10-12 ग्लास पानी पीती हैं. इससे ना सिर्फ उनकी बॉडी बल्कि त्वचा भी डिटॉक्स होती है। इस उम्र में भी बिल्कुल फिट दिखने वाली रेखा व्‍यायाम व मेडिटेशन करना नहीं भूलती। वह रात को 7:30 बजे के पहले ही खाना खा लेती है और टाइम से सो जाती हैं।

आपको बता दे रेखा प्राचीन आयुर्वेद और अरोमाथेरेपी का सहारा लेती हैं। एक्ट्रेस घर पर भी दोनों थेरेपी के सेशन लेती है। इससे वह खुद को हमेशा फ्रेश महसूस करती है। वहीं, इससे उनकी त्वचा व बाल भी शाइन करते रहते है। रेखा क्लींजर, टोनिंग, मॉइस्चंराइजिंग और मेकअप रिमूव करने के अलावा रेखा अरोमाथैरेपी और स्पा ट्रीटमेंट भी लेती हैं। जिससे उनका चेहरा ग्लो करता है।

ये भी पढ़ें: Hrithik Roshan Fan: ऋतिक रोशन अपने फैन-इंफ्लुएंसर तरुण नामदेव के लिए आये आगे, जानिए क्या है मांजरा

ताज़ा ख़बरें