क्या Ranbir Kapoor और Alia Bhatt कर रहे हैं दिसंबर में शादी?

आने वाले दिसंबर के महीने में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के अटूट बंधन में बंध जाएंगे। जिसकी तैयारियां आलिया और रणबीर ने करनी शुरू कर दी है।

Ranbir Marrying Alia In December: बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की है। जब से रणबीर और आलिया एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आए हैं, तब से वह लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर इन दोनों की जोड़ी ने हेडलाइंस में जगह बना ली है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिसंबर के महीने में आलिया और रणबीर शादी के अटूट बंधन में बंध जाएंगे। जिसकी तैयारियां आलिया और रणबीर ने करनी शुरू कर दी है। साथ ही दोनों के परिवार वाले भी इस शादी को बड़ा बनाने में जुट गए हैं। देखा जाए तो यह बॉलीवुड की इस साल की सबसे बड़ी शादी होगी। हालांकि अभी तक इस पर किसी भी किसिम का अधिकारिक बयान तो नहीं आया। पर इस खबर से आलिया और रणबीर के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

साल 2021 की शुरुआत में बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपनी लोंग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा के साथ शादी कर ली थी। जिसके बाद यह अंदाजा लगाया गया कि अब जल्द ही आलिया और रणबीर भी शादी कर लेंगे। लेकिन दोनों ने ही शादी वाली बात को साफ इंकार कर दिया था। इसके बाद दोनों की शादी की खबरें आनी रुक गई थी। अब एक बार फिर इन दोनों का नाम चर्चा में आ चुका है। पूरी बात को विस्तार से समझने के लिए इस वीडियो को अंत तक जरूर देखें।

यह भी पढ़े: Amitabh Bachchan से लेकर Mohanlal तक, इंडस्ट्री से कई जाने-माने नामों ने की Sajid Nadiadwala की फ़िल्म ‘तड़प’ के ट्रेलर की तारीफ

ताज़ा ख़बरें