Shocking! रणबीर कपूर ने दीपिका और कैटरीना को बताया सनकी और जेलस, जानिये क्यों

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने बताया अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को सनकी और जेलस। जानिये क्या है पूरी बात...

Ranbir On Deepika Katrina: बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने बताया अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड का सच। रणबीर ने बताया कि कैसे नाराज होने पर उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड उनके अवॉर्ड्स को तोड़ने लगती। दरअसल फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmāstra) को प्रमोट करते हुए रणबीर कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। जिस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को लेकर कई बड़े खुलासे किये। रणबीर ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को सनकी और उनकी कामयाबी से जलने वाली बताया। जिसे सुनने के बाद रणबीर के फैंस सरेआम सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को लताड़ ते नजर आ रहे हैं। क्योंकि रणबीर कपूर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से पहले दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को ही डेट कर रहे थे।

रणबीर कपूर ने अपनी इस इंटरव्यू में बताया कि कैसे जब भी उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ उनकी लड़ाई होती थी। वह एक्स-गर्लफ्रेंड उनके अवॉर्ड्स को तोड़ने लग जाती थी। कई बार तो ऐसा होता कि जब भी रणबीर कपूर की किसी फिल्म को या उनके परफॉर्मेंस को अप्रिशिएट किया जाता, तब उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड उनसे हफ्तों तक लड़ाई करते रहती। हालांकि रणबीर कपूर ने यह बातें दीपिका पादुकोण या कैटरीना कैफ को लेकर कहीं है, यह साफ नहीं है। पर सोशल मीडिया पर फैंस ने आंकलन करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़े: Happy Birthday Hrithik Roshan: देश भर में ऋतिक रोशन के फैंस ने उनके जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए किया चैरिटी का काम!

वर्तमान में कटरीना कैफ ने अपने सीक्रेट बॉयफ्रेंड विक्की कौशल (Vicky Kaushal) संग शादी कर ली है। विक्की और कैटरीना की शादी साल 2021 की सबसे बड़ी शादी थी। वहीं दीपिका पादुकोण ने भी अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) संग शादी कर ली है। हाल ही में रणवीर के साथ दीपिका की फिल्म 83 (Film 83 ) रिलीज हुई। जिस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल नहीं किया। पर इन दोनों जोड़ियों ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा लिया। अंत में बात अगर रणबीर कपूर की करें तो वह आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। खबरें हैं कि यह दोनों जल्दी शादी भी कर लेंगे। और कुछ ही दिनों में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हो जाएगी।

यह भी पढ़े: Kriti Sano New Movies: साल 2022 में कृति सेनन की 5 फिल्में होंगी रिलीज़; सभी प्रोजेक्ट में पूरी तरह से अलग जॉनर मिलेगा देखने!

ताज़ा ख़बरें