Love Hostel: बॉबी देओल का साल्ट और पेपर लुक देख फैंस हो रहे हैं क्रेजी, फिल्म देखने के लिए बढ़ रही है उत्सुकता

जब से लाखों दिलों की धड़कन बॉबी देओल ने विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा ​​​​के साथ लव हॉस्टल के लिए घोषणा की खबर को साझा कर अपना फर्स्ट लुक शेयर किया, तब से उनके प्रसंशको के बीच उत्सुकता बढ़ गई हैं।

Bobby Deol Look In Love Hostel: अभिनेता बॉबी देओल ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा के साथ फिल्म और ओटीटी प्लेटफार्म पर अपना लोहा मनवाया है। हालही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपने आगामी शो लव हॉस्टल (Love Hostel) में उनके फर्स्ट लुक को शेयर किया। 

जब से लाखों दिलों की धड़कन बॉबी देओल (Bobby Deol) ने विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और सान्या मल्होत्रा ​​​​(Sanya Malhotra) के साथ लव हॉस्टल के लिए घोषणा की खबर को साझा कर अपना फर्स्ट लुक शेयर किया, तब से उनके प्रसंशको के बीच उत्सुकता बढ़ गई हैं

शो में उनके साल्ट और पेपर लुक की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका यह लुक उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज़ से कम नहीं था। यह पहली बार है की बॉबी साल्ट और पेपर लुक में नजर आ रहे हैं, उनके इस लुक को देख उनके मेल और फीमेल फैंस ने उनके कॉमेंट बॉक्स में कमेंट्स करना शुरू कर दिया। 

काले रंग का पठानी कुर्ता और साइड में  चाकू निश्चित रूप से हम सभी को यह अहसास दिला रहा है कि  साल्ट और पेपर लुक बॉबी  से बेहतर कोई नहीं कर सकता। बॉबी के प्रसंशको को अब ट्रेलर का बेसब्री से इंतज़ार है, यह शो 25 फरवरी को जी5 पर रिलीज़ किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Happy Friday: करीना कपूर पति सैफ अली खान और तैमूर अली खान के साथ गईं लंच पर तो फैंस का आया रिएक्शन

ताज़ा ख़बरें