Bipasha Basu ने जन्मदिन पर बेटी Devi के साथ शेयर की वीडियो, Karan Singh Grover ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर

बिपाशा और देवी के इस वीडियो को बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने पसंद किया है और इस पर कमेंट भी कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'अजनबी' से की थी

Bipasha Basu Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी जिंदगी के छोटे-बड़े पल सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर करती है। बिपाशा बसु पिछले साल नवंबर में माँ बनी है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है। माँ बनने के बाद बिपाशा बसु बेटी के साथ आज अपना पहला जन्मदिन मना रही है। आज उनका 44वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी बेटी के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।

बिपाशा ने अपने जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो में देवी के पैरों की झलक दिखाई है। सके साथ उन्होंने कैप्शन दिया है, ‘भगवान ने मुझे सबसे अच्छा तोहफा दिया- मेरी बेटी देवी। मेरे पहले सबसे अच्छे तोहफे के बाद, मेरी जिंदगी का प्यार… मेरे पति करण सिंह ग्रोवर, मैं दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की हूँ।

बॉन्ग ब्यूटी बिपाशा को फैंस और इंडस्ट्री के लोग जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच उनके पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने भी उन्हें अपने अंदाज में बर्थडे विश किया है। करण ने अपने इंस्टाग्राम से बिपाशा संग एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है| इसके साथ कैप्शन दिया है कि, ‘जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ माय लव @bipashabasu  आपके जीनव का हर पल खुशियों से भरा हो, आपका हर दिन अच्छा बीते और आपके सभी सपने पुरे हो| यह मेरी जिंदगी का सबसे बेहतर साल रहा| मैं आपसे बेइन्ताह प्यार करता हूँ| हैप्पी हैप्पी हैप्पी बर्थडे माय स्वीट बेबी लव! तुम मेरे लिए सब कुछ हो!

बिपाशा और देवी के इस वीडियो को बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने पसंद किया है और इस पर कमेंट भी कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘अजनबी’ से की थी।

ये भी पढ़े: Irrfan Khan की मौत के बाद जब टूट कर बिखर गए थे Babil Khan, महीनों तक अपने आपको कर लिया था कमरे में बंद

ताज़ा ख़बरें