43 साल की उम्र में Bipasha Basu बनी मां, एक नन्ही परी को दिया जन्म और नाम को लेकर किया खुलासा 

Bipasha Basu Welcomes Daughter : एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अब बन गए पैरेंट्स। एक्ट्रेस ने नन्ही बेटी को जन्म दिया। पढ़ें पूरी खबर।

Bipasha Basu Welcomes Daughter : बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) आलिया भट्ट के बाद मां बन गई है। एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और बिपाशा बसु ने अपनी जिंदगी में एक नन्ही परी का स्वागत किया है। बिपाशा बसु ने मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एक प्यारी सी नन्ही बेटी को जन्म दिया है। बेटी को जन्म देने के बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर खुशी के मारे सातवें आसमान पर है।

ऐसे में अब हर कोई बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को नन्ही परी के आने की खुशी में ढेर सारी बधाइयां दे रहा है। इस खुशी के मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई उन्हें बधाइयां और प्यार दे रहा है। कहना गलत नहीं होगा कि अब नन्हीं परी के आने से बॉलीवुड के क्यूट कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की फैमिली पूरी तरह से कंप्लीट हो गई है और उनकी जिंदगी खुशियों से भर गई है। प्रेगनेंसी के दौरान बिपाशा सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों से अपनी बात शेयर करती रहती थी। उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘देवी’ रखा हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने शेयर की हैं। 

वहीं उन्होंने अपनी मेटरनिटी फोटोशूट की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की थी। बता दे कि साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने एक दूसरे से शादी की थी। ऐसे में हर कोई बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। वही आपको बता दें कि 6 नवंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी लाइफ में एक नन्हीं बेटी का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें : Vicky Kaushal से लेकर Kriti Sanon तक, इन सेलेब्स ने Rocket Gang की तारीफ की

ताज़ा ख़बरें