Bhupinder Singh Top 5 Songs: दिग्गज सिंगर के ये 5 गाने सदा रहेंगे अमर

आज हम आपके लिए सिंगर के टॉप 5 गानों के बारे में बताएंगे जिसे सुनकर दिल खुश हो जाता हैं। इस लिस्ट में ऐसे गाने भी शामिल है जिसे हम अक्सर गुनगुनाते हैं।

Bhupinder Singh Top 5 Songs: दिग्गज सिंगर भूपिंदर सिंह (Bhupinder Singh) का सोमवार (18-07-2022) की रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री को झटका लगा हैं। मालूम हो, भूपिंदर सिंह बॉलिवुड जगत का वो चमकता सितारे थे जिन्होंने फैंस को न जाने कितने हिट गाने दिए हैं। सिंगर (Bhupinder Singh की आवाज में एक ऐसा जादू था जिसे सुनते ही इंसान उसके सुरों में खो सा जाता हैं। उनके हर गाने का फैंस का खूब दिल जीता हैं। बेशक आज भूपिंदर सिंह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके गाने हमेशा हमारी यादों में अमर रहेंगे।

आपको बता दे, 6 फरवरी 1940 में जन्में भूपिंदर सिंह (Bhupinder Singh Birth Date) ने 82 साल की उम्र में आखिरी सांस ली हैं। जिंदगी के आखिरी पढ़ाव तक सिंगर ने हमें कई सुपरहिट गाने दिए हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए सिंगर के टॉप 5 गानों के बारे में बताएंगे जिसे सुनकर दिल खुश हो जाता हैं। इस लिस्ट में ऐसे गाने भी शामिल है जिसे हम अक्सर गुनगुनाते हैं।

मेरी आवाज़ ही मेरी पहचान है

सदाबहार गाना ‘मेरी आवाज़ ही मेरी पहचान है‘ एक ऐसा गाना हैं। जिसमे म्यूजिक इंडस्ट्री के दो दिग्गज सिंगर ने अपनी आवाज दी हैं। बता दे भूपिंदर सिंह (Bhupinder Singh Playlist) ने इस नायाब गाने को लता मंगेशकर के साथ गाया है।

.

मेरा रंग दे बसंती चोला

सुपरहिट गाना ‘मेरा रंग दे बसंती चोला‘ अक्सर हमें कही न कही सुनाई देता रहता है। जब भी किसी देशभक्ति गीत का जिक्र होता है तो इस लिस्ट में भूपिंदर सिंह (Bhupinder Singh Old Songs) के गाने रंग दे बसंती चोला का नाम टॉप पर आता है।

ज़िन्दगी मेरे घर आना

इस लिस्ट में उत्तम कुमार और शर्मिला टैगोर की फिल्म दूरियां का गाना ‘ज़िन्दगी मेरे घर आना‘ भी काफी पॉपुलर है। इस गाने को भूपिंदर सिंह और अनुराधा पौडवाल ने गाया है। जिसे काफी पसंद किया जाता है।

नाम गुम जायेगा

सुपरहिट फिल्म किनारा में जितेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी पर फिल्माए गए इस बेहतरीन गाने ‘नाम गुम जायेगा‘ में भूपिंदर सिंह ने लता मंगेशकर के साथ सुर से सुर मिलायें था।

एक अकेला इस शहर में

फिल्म घरौंदा के गाने ‘एक अकेला इस शहर में‘ को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला है। अमोल पालेकर के लिए भूपिंदर सिंह ने ये बेहतरीन गाना गाया। जिसे लोगों को बहुत सारा प्यार मिला।

ये भी पढ़ें: बेटी Aaradhya का हाथ थामे एक बार फिर नजर आयी Aishwarya Rai, Abhishek भी दिखे साथ

ताज़ा ख़बरें