Bhumi Pednekar Birthday: एक्ट्रेस के 90 से 32 किलों वजन तक आने का शानदार सफर उड़ा देगा आपके होश

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। तोह चलिए आज इस ख़ास मौके पर हम आपको एक्ट्रेस के वेट ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में कुछ ख़ास बाते शेयर करेंगे

Bhumi Pednekar Weight Transformation: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। भूमि पेडनेकर फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटिड एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया वालों के साथ अपना प्री बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस का जन्म 18 जुलाई 1989 को मुंबई में हुआ था। एक्ट्रे के पिता सतीश, महाराष्ट्र सरकार में बड़े नेता थे। भूमि पेडनेकर ने करियर की शुरुआत करने से पहले यशराज फिल्म्स में 6 साल तक असिस्टेंट फिल्म डायरेक्टर का काम किया। हलाकि बॉलीवुड में कदम रखते ही एक्ट्रेस का करियर हिट साबित हुआ। जिसके बाद से एक्ट्रेस (Bhumi Pednekar Birthday) ने अब तक बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी। तो चलिए आज भूमि के जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं उनकी ट्रांसफॉर्मेशन की अनोखी जर्नी।

भूमि पेडनेकर ने पहली फिल्म के साथ ही जीता था अवार्ड

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar Weight) ने बॉलीवुड डेब्यू के साथ ही पहली फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था। बता दे, भूमि को अक्सर एक अलग ही टॉपिक पर काम करते देखा जाता है। एक्ट्रेस ने अपनी अलग तरह की फिल्मी च्वाइस से दर्शकों के बीच एक खास पहचान बनाई है। भूमि पेडनकर ने फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नजर आये थे। फिल्म में भूमि ने एक ज्यादा वजन वाली महिला का किरदार निभाया था। उनकी एक्टिंग ने लोगों को अपनी ओर खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वही फिल्म रिलीज हुई, हिट हुई और लोग भूमि को भूल गए। लेकिन कुछ महीनों के बाद जब 90 किलो की भूमि करीब 32 किलो वजन कम करके सामने आईं और सभी को चौंका दिया। एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हर कोई हैरान रह गया था।

भूमि सेट पर भी खाती हैं घर का खाना

एक बार एक इंटरव्यू के सौरान भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar Songs) ने अपनी फिटनेस को लेकर बताया कई चौकाने वाली बातें शेयर की थी। बता दे, एक्ट्रेस ने बताया था कि वह बहुत ज्यादा फैंसी खाने की शौकीन नहीं है। उन्‍हें घर पर बना सादा खाना बहुत अच्छा लगता है। सेट्स और शूटि‍ंंग के दौरान भूम‍ि अपने घर का खाना ही कैरी करती हैं। ज्यादातर एक्ट्रेस बाहर का खाना अवॉयड करती हैं। उन्होंने बताया था कि, उन्हें खाने में मल्‍टीग्रेन रोटी पसंद हैं और ख़ास बात तो यह हैं की एक्ट्रेस को खाने में ग्‍लूटन बिलकुल भी नहीं चाहिए होता हैं। साथ ही भूमि (Bhumi Pednekar Boy Friend) शुगर को बिलकुल भी हाथ नहीं लगाती। क्युकी शुगर में बहुत सारी कैलोरीज होती है जिसकी वजह से वजन बहुत ही तेजी से बढ़ता हैं। भूमि का ऐसा भी कहना हैं की वह दूध से बनी चीजों का भी सेवन नहीं करती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करे तो भूमि पेडनेकर जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म रक्षाबंधन लेकर आ रही हैं। जिसके ट्रेलर ने रिलीज हॉट ही फैंस का दिल जीत लिया हैं।

ये भी पढ़ें: RC15 के लिए Ram Charan ने जिम में किया हैवी Workout, वीडियो हुआ Viral

ताज़ा ख़बरें