बिकिनी में फोटो शेयर करने पर ट्र्रोल हुई Bhumi Pednekar, लोग बोले – ‘पूरे कपड़ों में ज्यादा किलर लगती है’

भूमि 'द लेडी किलर' में अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा उनके पास 'भीड़', 'अफवाह', 'भक्त' और 'मेरे पति की बीवी' हैं

Bhumi Pednekar New Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) इन दिनों मैक्सिको में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। वह न्यू ईयर वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। भूमि ने अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को कुछ फैंस ने पसंद किया है तो कुछ ने नापसंद किया है। भूमि ने इंस्टाग्राम हैंडल और स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। शेयर की गई तस्वीरों में भूमि बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में भूमि का ट्रांसफॉर्मेशन साफ नजर आ रहा है। लेकिन ज्यादातर फैंस को यह पसंद नहीं आ रहा है|

भूमि की इन तस्वीरों पर ढेर सारे कमेंट आ रहे है। जिसमें यूजर्स ने लिखा है कि, ‘उसके होठों को क्या हो गया है’? एक यूजर ने लिखा, ‘चेहरे को क्या हुआ उसके’? तीसरे यूजर ने लिखा, ‘वह पूरे कपड़ो में ज्यादा किलर लगती है’। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा ‘यह नहीं अच्छी लगती वेस्टर्न कपड़ों में’। ‘बहुत कम ही लोग होंगे जो स्लिम होने के बाद अपना चार्म खो देते है, भूमि पेडनेकर शायद वैसी ही एक्ट्रेस है’।

भूमि पेडनेकर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वह पूल किनारे सिल्वर ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक वीडियो में वह बीच पर बिकिनी पहने लहरों से खेलती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह बीच पर झूला झूलती और एक्सरसाइज करती भी नजर आईं. वर्क फ्रंट की बात करें तो भूमि ‘द लेडी किलर’ में अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी।

इसके अलावा उनके पास ‘भीड़’, ‘अफवाह’, ‘भक्त’ और ‘मेरे पति की बीवी’ हैं। भूमि आखिरी बार डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ विक्की कौशल और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की स्ट्रीमिंग जारी है और दर्शक इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। 

ये भी पढ़े: Kangana Ranaut की Emergency में होंगे 5 गाने, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

ताज़ा ख़बरें