Arjun Kapoor की Kuttey को लेकर नई रिलीज डेट आई सामने, 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक

Arjun Kapoor Kuttey : अर्जुन कपूर और नसीरुद्दीन शाह की अपकमिंग फिल्म कुत्ते जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर।

Arjun Kapoor Kuttey : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इन दोनों की रिलेशनशिप की चर्चा चारों ओर खूब सुर्खियां बटोरती रहती हैं। लेकिन इसी बीच अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म कुत्ते (Kuttey) को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं अब इस फिल्म को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। इसके रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी गई है। इस फिल्म की नई रिलीज डेट के अनाउंसमेंट की खबर से उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

जब अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म कुत्ते (Kuttey) का पोस्टर सामने आया था, तब इसने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया था। वह इस फिल्म को लेकर दर्शक भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक नई अनाउंसमेंट कर दी गई है । कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर और नसीरुद्दीन शाह की अपकमिंग फिल्म कुत्ते अब 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पहले यह फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। मगर इस दिन बॉलीवुड के दूसरी फिल्म रिलीज होने की वजह से अर्जुन कपूर की कुत्ते की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी। वहीं अब यह फिल्म जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म कुत्ते (Kuttey) में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के अलावा नसीरुद्दीन शाह, तब्बू, कुमुद मिश्रा कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान, शार्दुल भारद्वाज जैसे कलाकार अहम किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है। ऐसे में देखना इंटरेस्टिंग होगा कि अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है।

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 16 : Abdu और Archana में हुई जबरदस्त लड़ाई, Shekhar Suman ने घरवालों को दिखाया आईना

ताज़ा ख़बरें