Allu Arjun की Pushpa 2 में हुई Arjun Kapoor की दमदार Entry! विलेन के किरदार में आएंगे नजर

Arjun Kapoor In Pushpa 2 : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। वहीं अब इसी बीच इस फिल्म में हुई बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की दमदार एंट्री। पढ़ें पूरी खबर।

Arjun Kapoor In Pushpa 2 : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा ने दर्शकों के दिलों पर अपनी अलग छाप छोड़ दी है। ‘ पुष्पा: द राइज’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। ऐसे में अब फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बड़े ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आए दिन फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर कोई ना कोई अपडेट सामने आती ही रहती है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक अपडेट सामने आया था, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को डबल कर दिया हैं।

अब अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर एक नई अपडेट सामने आई हैं। ताजा जानकारी की माने तो कहा जा रहा था कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) नजर आएंगे। कहा जा रहा था कि इस फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। यानी कि फिल्म में वह फहाद फासिल को रिप्लेस कर सकते हैं। लेकिन अब ताजा जानकारी की माने तो यह खबर फेक साबित हुई है। फिल्म पुष्पा 2 के मेकर्स ने इस खबर के बारे में बात करते हुए इसे पूरी तरह से गलत बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म की शूटिंग से जुड़ी जानकारी भी अपने दर्शकों के लिए शेयर की है।

मेकर्स की माने तो फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) की शूटिंग इसी महीने की 20 से 30 तारीख के बीच शुरू हो सकती है। ऐसे में इस खबर के सामने आने के बाद अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के फैंस यकीनन खुशी हो गए होंगे। दरअसल बता दे की फिल्म पुष्पा 2 में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल ही लीड रोल में नजर आने वाले हैं। और यह फिल्म 2023 अगस्त में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें : Ratri Ke Yatri 2 को लेकर Sharad Malhotra ने शेयर की अपनी खास यादें

ताज़ा ख़बरें