Boney Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर ने पापा बोनी कपूर को एक लंबा नोट लिखकर किया विश, लिखा दिल छू लेनेवाली बात

जन्मदिन के इस ख़ास मौके पर एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने पिता बोनी कपूर को बधाई दी है। इस ख़ास मौके पर अर्जुन ने पिता बोनी के साथ मेजर थ्रोबैक तस्वीर भी शेयर की है।

Boney Kapoor Birthday: फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor Birthday) का आज अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। इसी के साथ ही इस ख़ास मौके पर एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी है। इस ख़ास मौके पर अर्जुन ने पिता बोनी के साथ मेजर थ्रोबैक तस्वीर भी शेयर की है।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) द्वारा शेयर की हुई इस तस्वीर में बोनी काफी यंग दिख रहे हैं जबकि अर्जुन काफी छोटे दिख रहे हैं। ये उस वक्त की तस्वीर है जब बोनी कपूर अपने बेटे अर्जुन और बेटी अंशुला के साथ रहते थे। अर्जुन ने इस तस्वीर के साथ एक प्यारा नोट भी लिखा है। इस नोट में उन्होंने अपने पिता की तारीफ में बहुत कुछ लिखा हैं।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Childhood Photo) ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा,”निस्वार्थ होना कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे सिखाया जा सकता है, यह एक इनबिल्ट मशीनरी है जो बहुत कम लोगों में होती है, मैं उन लोगों में से एक का बेटा हूं… मैंने पापा को दूसरों के लिए समाधान खोजने के लिए अपने तरीके से मदद करने की कहानी सुनी और देखी है। इन सबके बीच वह खुद की मदद करने और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए भूल जाते हैं.”

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने आगे लिखा,” निस्वार्थ रहना और सर्वाइव करना आसान नहीं है … उस व्यक्ति को जन्मदिन मुबारक हो जो न केवल सर्वाइव कर रहा है बल्कि एक राजा की तरह रहता है… आपसे प्यार करता हूं डैड.” अर्जुन की इस तस्वीर वाली पोस्ट पर उनकी सौतेली बहन और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट ‘Awww’ लिखा है।

बता दें कि बोनी कपूर ने दो शादियां की थी। पहली शादी अर्जुन कपूर की मां मोना शूरी से की थी। शादीशुदा होने के बाद भी बोनी कपूर ने श्रीदेवी से दूसरी शादी की। बोनी कपूर और मोना शूरी के दो बच्चे अर्जुन और अंशुला कपूर हैं, जबकि श्रीदेवी और बोनी, जाह्नवी और खुशी कपूर के पेरेंट बनें।

साल 2018 में श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर और बोनी कपूर के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हुईं। अब इनके बीच रिश्ते सामान्य हो गए हैं। अक्सर बोनी कपूर, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, अंशुला कपूर को एक साथ समय बिताते देखा जाता हैं।

ये भी पढ़े: Janhvi Kapoor Bold Look: जान्हवी कपूर बहन खुशी के साथ मना रही हैं वेकेशन, शेयर की बेहद स्तुन्निंग झलक

ताज़ा ख़बरें