Arjun Kapoor को स्टेज पर देख Malaika Arora ने किया ये काम की एक्टर ने दे दिया फ्लाइंग Kiss

बीती रात अर्जुन कपूर ने कुणाल रावत के लिए रैंप वॉक किया। वही जब एक्टर रैंप वॉक कर रहे थे तभी उनकी लेडीलव मलाइका अरोड़ा ऑडियंस के बीच बैठकर एक्टर को घूरे जा रही थी। देखिये वायरल वीडियो

Arjun Kapoor-Malaika Arora Viral Video: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ (Ek Villain Returns) को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। इसी के साथ ही एक्टर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट बटोरते रहते है। एक्टर अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा (Maliaka Arora) के साथ भी अक्सर स्पॉट होते रहते है। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहते है। वही बीती रात जब अर्जुन कपूर ने रैंप वॉक की तो मलाइका भी शो में शामिल थी और दोनों की ख़ास केमिस्ट्री ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।

आपको बता दे, बीती रात अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Viral Ramp Walk Video) ने कुणाल रावत के लिए रैंप वॉक किया। वही जब एक्टर रैंप वॉक कर रहे थे तभी उनकी लेडीलव मलाइका अरोड़ा ऑडियंस के बीच बैठकर एक्टर को घूरे जा रही थी। वही इस रैंप वॉक से कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे एक वीडियो में दिख रहा है कि अर्जुन कपूर के लिए मलाइका अरोड़ा खूब तालियां बजा रही हैं और उनका वीडियो भी रिकॉर्ड कर रही हैं। वहीं एक वीडियो में मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर फ्लाइंग किस देते दिख रहे हैं। वहीं एक वीडियो में मलाइका की स्माइल और एक्साइटमेंट अर्जुन को देखने के बाद मिल रही है।

वही बता दे, सोशल मीडिया यूजर्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के इन वीडियोज को खूब पसंद कर रहे हैं। इन वीडियोज पर फैंस का जबरजस्त रिस्पांस मिल रहा है। लोग खूब कमेंट कर रहे है। फैंस मलाइका को परफेक्ट गर्लफ्रेंड बता रहे है।

इसी के साथ ही आपको मालूम हो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं। शुरुआती दिनों में दोनों ने अपना रिश्ता छिपाकर रखा था और इस बारे में कुछ भी कहने से बचते थे। वहीं कुछ वक्त बाद सोशल मीडिया पर इनके फोटोज वीडियोज सामने आने लगे और यह कपल भी एक दूसरे के पोस्ट्स पर रिएक्ट करने लगे। ऐसे में धीरे धीरे कुछ वक्त के बाद इस बारे में इस कपल ने खुलकर बात की। जिसके बाद अब दोनों खुले आम डेट कर रहे है। अक्सर दोनों की डिनर डेट, वेकेशन और कई तस्वीरें और वीडियो सामने आती रहती हैं।

ये भी पढ़ें: International Influencers Awards Live Updates: इस स्टार स्टडेड इवेंट में रश्मि देसाई का दिखा कातिलाना अंदाज

ताज़ा ख़बरें