Priyanka Chopra के रेस्टोरेंट पहुंचे अनुपम खेर ने उठाया खाने का लुफ्त, एक्ट्रेस की तारीफ में कही ख़ास बात

प्रियंका चोपड़ा ने इसी साल मार्च महीने में न्यूयॉर्क में अपना एक रेस्टोरेंट खोला (Priyanka Chopra Restaurant), जिसका नाम SONA है। अब हालही में इस रेस्टोरेंट में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) भी पहुंचे।

Priyanka Chopra Restaurant SONA: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने टैलेंट से नाम कमाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) अक्सर किसी न किसी वजह से मीडिया की हेडलाइंस में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और अपने बारे में फैन्स को अपडेट देती रहती हैं। आपको बता दे प्रियंका चोपड़ा बिजनेस के क्षेत्र में भी काफी सक्रिय हैं।

एक्ट्रेस ने इसी साल मार्च महीने में न्यूयॉर्क में अपना एक रेस्टोरेंट खोला (Priyanka Chopra Restaurant), जिसका नाम SONA है। अब हालही में इस रेस्टोरेंट में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) भी पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ प्रियंका के रेस्टोरेंट में डिनर किया, बल्कि वहां के शेफ के साथ फोटोज भी शेयर की। इसके साथ ही अनुपम ने प्रियंका की तारीफ में बहुत कुछ लिखा।

अनुपम खेर (Anupam Kher Twitter) ने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Instagram) और उनके रेस्टोरेंट की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘डियरेस्ट प्रियंका चोपड़ा!! आपके शानदार रेस्टोरेंट #SONA में डिनर करके बहुत अच्छा लगा। सब कुछ बहुत बढ़िया था। भोजन, माहौल, शानदार स्टाफ। आपने हम भारतीयों को आप पर गर्व करने का एक और कारण दिया है। इसे जारी रखो। आप बेहतरीन हैं। जय हो।’

ये भी पढ़े: SS Rajamouli की फिल्म ‘RRR’ की शूटिंग हुई पूरी, पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेजी से हुआ शुरू

वर्कफ्रंट की बात करे तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Image) फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इसे जोया अख्तर, फरहान अख्तर और रीमा कागती ने लिखा है और रीमा कागती, जोया अख्तर, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित किया जाएगा। यह फिल्म फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित होगी और 2023 में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: Neha Kakkar, Tony Kakkar और Yo Yo Honey Singh ‘कांटा लगा’ सॉन्ग से एक साथ मचाएंगे धमाल

ताज़ा ख़बरें