EXCLUSIVE: क्या आप जानते हैं ‘द कश्मीर फाइल्स’ में अनुपम खेर के भाई के बच्चों का हैं बड़ा योगदान?

विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी ने इंटरव्यू के दौरान बताई फिल्म से जुड़ी बातें। किसने किया कितना सपोर्ट। कितना वक़्त लगा फिल्म का स्क्रिप्ट तैयार करने में।

Vivek Agnihotri Exclusive Interview: निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) 11 मार्च को रिलिह होने के साथ-साथ देशभर में चर्चा का विषय बन गई हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। 3 हफ्तों के भीतर फिल्म ने 300 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी हैं। हाल ही में लहरें के साथ बातचीत के दौरान विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) ने फिल्म से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया हैं।

इस इंटरव्यू के दौरान विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri Exclusive Interview) और पल्लवी जोशी ने बताया कैसे 4 साल पूरी मेहनत करने के बाद अब फिल्म बड़े परदे पर रिलीज हुई हैं। इस बातचीत के दौरान विवेक अग्निहोत्री ने बताया फिल्म में कैसे जब कोई एक्टर काम करने को तैयार नहीं थे, तब अनुपम खेर के भाई राजू खेर (Raju Kher Childrens In Kashmir Files) के बच्चे आगे आये। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में राजू खेर के बच्चें वृंदा खेर (Vrinda Kher) और प्रणीत खेर (Praneet Kher) ने अपना पूरा सहयोग दिया हैं।

इस फिल्म में विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी के बच्चे मलिका अग्निहोत्री (Mallika Agnihotri) और मनन अग्निहोत्री (Manan Agnihotri) ने भी खूब मेहनत किया हैं। वही जब विवेक और पल्लवी से उनकी शादी के बारें में सवाल किया गया, तो दोनों ने बताया शादी के 25 साल पूरे हो गए हैं और हम दोनों को एक दूसरे की जरूरत हैं। हम आज भी आपस में घंटों बैठकर बातें करते हैं। हम हर छोटी-बड़ी चीजों को आपस में डिस्कस करते हैं।

हलाकि आगे बात करते हुए पल्लवी जोशी ने ये भी बताया कैसे वो इस फिल्म में काम करने के लिए एक्ससिटेड थी, क्युकी उन्हें पता था ये किरदार निभाना और उसमे एक असलियत वाली फीलिंग लाना कितना जरूरी था। उन्होंने ये भी बतया की कैसे विवेक अग्निहोत्री फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने के दौरान बिलकुल बिजी हो गए थे। उन्होंने बात करना बहुत कम कर दिया था। वो पूरी लगन से स्क्रिप्ट लिखने में जुटे हुए थे। विवेक अग्निहोत्री की पूरी मेहनत ने आज लोगों का दिल जीत लिया हैं।

आगे बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने ये भी बताया की कैसे फिल्म ‘हेट स्टोरी’ बनाने के बाद वह दिवालिया हो गए थे। हलाकि उसके बावजूद उन्होंने काम करना बंद नहीं किया और कड़ी मेहनत के साथ 4 साल लगातार काम करने के बाद फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बड़े परदे पर सबके सामने लाने में कामयाब रहे।

ये भी पढ़ें: The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी ने फिल्म से जुड़ी अपनी 4 साल की मेहनत को लेकर बताई चौका देने वाली बातें

यहां देखिये विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी का लहरें के साथ ताजा इंटरव्यू:-

ताज़ा ख़बरें