Amazon Prime Video: प्राइम वीडियो ने मॉडर्न लव मुंबई के ऑफिशियल टाइटल ट्रैक – ‘मौसम है प्यार’ को किया रिलीज

मॉडर्न लव मुंबई कई मानवीय भावनाओं की 6 अलग अलग लेकिन यूनिवर्सल कहानियों की एक दिल को छू लेने वाली एंथोलॉजी है, जो प्यार से भरी है।

Amazon Prime Video New Series: प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ने आज आगामी अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ मॉडर्न लव मुंबई (Modern Love Mumbai) के आधिकारिक टाइटल ट्रैक मौसम है प्यार से पर्दा उठा दिया है। इस दिल छू लेने वाले ट्रैक को निखिल डिसूजा ने शानदार अंदाज में गाया और कंपोज किया हैं। यह एक ऐसा गाना है, जो किसी को भी गुनगुनाने पर मजबूर कर देगा। इस गाने के जरिए प्यार के सभी पलों के बैकग्राउंड स्कोर को दिखाते हुए, हम पूरे एल्बम को एंथोलॉजी के रूप में सुनने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

मॉडर्न लव मुंबई (Amazon Prime Video New Series) कई मानवीय भावनाओं की 6 अलग अलग लेकिन यूनिवर्सल कहानियों की एक दिल को छू लेने वाली एंथोलॉजी है, जो प्यार से भरी है। यह प्यार को उसके सभी पेचीदा और सुंदर पक्ष के साथ-साथ लोगों के रिश्तो पर इसके प्रभावों पर रोशनी डालती है। बेहद लोकप्रिय ओरिजिनल वर्जन के इस भारतीय एडिशन का हर एपिसोड एक अलग कहानी में जीवन डालता है जो न्यूयॉर्क टाइम्स के मॉडर्न लव कॉलम से प्रेरित है।

हिंदी सिनेमा के छह सबसे प्रोलीफिक दिमाग- विशाल भारद्वाज, हंसल मेहता, शोनाली बोस, ध्रुव सहगल, अलंकृता श्रीवास्तव और नुपुर अस्थाना के विजन पेश करती यह 6 कहानियां सपनों के शहर मुंबई के विभिन्न बनावट, भागों और चेहरों पर भी रोशनी डालती हैं। बता दें कि मॉडर्न लव मुंबई की स्ट्रीमिंग 13 मई, 2022 से 240 देशों और क्षेत्रों में शुरू हो रही है।

ये भी पढ़ें: Latest: रणबीर आलिया के बाद अब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लेंगे साथ फेरे, शादी की डेट हुई कंफर्म!

ताज़ा ख़बरें