Alia Bhatt ने 108 बार किया सूर्यनमस्कार, शेयर की नो-मेअकप सेल्फी

आलिया भट्ट की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें उनका नो-मेकअप लुक नजर आ रहा है। इस तस्वीर को अनुष्का परवानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि 108 बार सूर्य नमस्कार करने के बाद उनके चेहरे पर ये खुशी आ गई है

Alia Bhatt No-Makeup Selfie: बॉलीवुड की न्यू मॉम आलिया भट्ट (Alia Bhatt) फिल्मों में कमबैक करने की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए आलिया अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। आलिया मां बनने के बाद फिर से फिट होना चाहती हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस के लिए कभी योग तो कभी जिम करती हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें आलिया सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर करती हैं। अब एक बार फिर आलिया की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें उनके चेहरे पर ग्लो साफ नजर आ रहा है।

अनुष्का परवानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट, अनुष्का और एक्ट्रेस की बहन शाहीन नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में तीनों नो-मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। अनुष्का ने दो फोटो शेयर की हैं। पहली फोटो में आलिया, शाहीन और अनुष्का पोज देती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में तीनों हंस रहे हैं। इन तस्वीरों को खूब लाइक्स मिल रहे हैं। साथ ही फैंस कमेंट भी कर रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन दिया- आज 108 बार सूर्य नमस्कार करने के बाद सबके चेहरे पर खुशी छा गई।

हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज हुई है। जिसकी स्टोरी शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बॉयकॉट गैंग पर निशाना साधा है। आलिया ने अपने इंस्टा स्टोरी पर पठान का पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्टर में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आ रहे है। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, ‘क्योंकि प्यार की हमेशा जीत होती है।’ इसके साथ ही उन्होंने हार्ट का इमोजी भी लगाया है।

मां बनने के बाद आलिया भट्ट अपना ज्यादातर समय बेटी राहा के साथ बिता रही हैं। वहीं रणबीर कपूर जल्द ही अपनी फिल्म ‘एनीमल’ की शूटिंग पूरी करने वाले हैं। जिसके बाद आलिया अपने काम पर लौट जाएंगी और रणबीर अपनी बेटी की देखभाल करेंगे। रणबीर और आलिया को हाल ही में बेटी राहा के साथ आउटिंग पर स्पॉट किया गया। इस दौरान शाहीन भी उनके साथ थीं। आलिया जल्द ही रणवीर सिंह के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं।

ये भी पढ़े: Pathaan पर ट्विट को लेकर बुरी फंसी Kangana Ranaut, ट्रोलर्स के निशाने पर आई एक्ट्रेस

ताज़ा ख़बरें