Ram Setu: अयोध्या में राम लला के दर्शन के बाद अक्षय कुमार ने सीएम योगी से की ख़ास मुलाकात

अक्षय कुमार भगवान श्रीराम की शरण में अयोध्या विजिट करने पहुंचे। इसी के साथ ही अक्षय ने रामलला के दर्शन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से भी मुलाकात की।

Akshay Kumar meets UP CM Yogi Adityanath in Lucknow: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामसेतु’ (RamSetu) की तैयारी में लगे हुए हैं। फिल्म रामसेतु इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म की तैयारी में जुटे अक्षय कुमार भगवान श्रीराम की शरण में अयोध्या विजिट करने पहुंचे। इसी के साथ ही अक्षय ने रामलला के दर्शन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से भी मुलाकात की। इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी।

आपको बता दे अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने रामलला की पूजा के दौरान वहां रखे फिल्म के क्लैप की तस्वीर भी शेयर की। अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा है “आज श्री अयोध्या जी में फिल्म “रामसेतु” के शुभारंभ पर भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। जय श्री राम।”

ये भी पढ़े: Chehre Trailer Out: अमिताभ बच्‍चन-इमरान हाशमी की सस्‍पेंस-थ्र‍िलर फिल्‍म में नजर आई र‍िया चक्रवर्ती

अक्षय कुमार के साथ इस मौके पर एक्ट्रेस नुसरत भरुचा, जैकलीन फर्नांडिस भी अयोध्या पहुंची थी। भगवान श्रीराम के दर्शन के बाद अक्षय कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से मुलाकात की। जिसके बाद अब अक्षय कुमार की अयोध्या विजिट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Akshay Kumar meets UP CM Yogi Adityanath in Lucknow

सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) ने अक्षय कुमार से बातचीत के दौरान बताया कि किस तरह रामायण एक ऐसी कहानी है जिसके बारे में देश का बच्चा-बच्चा जानता है। उन्होंने बताया कि किस तरह रामायण की कहानी के कुछ सीन को दिखाने के दौरान उन्हें लोगों को रोमांचिक कर दिया जाना चाहिए।

आपको बताते चले पिछले साल सितंबर में, सीएम योगी आदित्यनाथ ने गौतम बुद्ध नगर जिले में देश के ‘सबसे बड़े’ फिल्म शहर की स्थापना करने का इरादा व्यक्त किया था, जिसमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा के शहर शामिल थे।

ताज़ा ख़बरें