Ajay Devgn-Kajol wedding Anniversary: आज से 22 साल पहले शादी के बंधन में बंधे थे ये लवबर्ड्स

बॉलीवुड (Bollywood) फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कपल्स है। आज इस जोड़ी की शादी को 22 साल पूरे हो गए हैं।

Ajay Devgn-Kajol 22nd wedding Anniversary: बॉलीवुड (Bollywood) फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कपल्स है। जिन्हे फैंस का ढेरों सारा प्यार मिलता है। आपको बता दे जहां एक तरफ बॉलीवुड में रिश्ते वक्त के साथ फीके पड़ते जाते हैं, वहीं अजय और काजोल की शादी एक मिसाल हैं। आज इस जोड़ी की शादी को 22 साल पूरे हो गए हैं।

बॉलीवुड के इस प्यारे कपल ने साल 1999 में शादी (Ajay Devgn-Kajol wedding Anniversary) की और तब से एक-दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे है। मालूम हो इन दोनों की लव स्टोरी (Love Story) भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। काजोल संग शादी के 22 साल पूरे होने पर अजय देवगन ने बहुत ही ख़ास अंदाज में इस खास दिन को याद कर एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है।

ये भी पढ़े: Alia Bhatt की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का नया पोस्टर आया सामने, जुलाई में इस दिन फिल्म होगी रिलीज

मालूम हो, अजय देवगन (Ajay Devgn) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहते हैं। 24 फरवरी साल 1999 को अजय और काजोल (Kajol) ने साथ में सात फेरे लिए और सात जन्मों के रिश्ते के बंधन में बंध गए। अजय ने इस खास मौके पर एक तस्वीर शेयर की है, जो एक पोट्रेट है इसमें एक बोतल के अंदर दोनों की तस्वीर दिखाई दे रही हैं, जिसमें लिखा है- ‘1999 में जंग लड़ी, केवल संस्करण’.

Ajay Devgn-Kajol 22nd wedding Anniversary

अजय देवगन की इस पोस्ट पर लोग कमेंट कर उनकी शादी का सालगिरह पर ढ़ेरों बधाईयां दे रहे हैं। ये जोड़ी ऑफस्क्रीन और ऑनस्क्रीन लोगों की चहेती जोड़ी है। इसके साथ ही शादी के बाद ये कपल रिश्ते का बेस्ट गोल देते हैं। अक्सर ये कपल्स को एक नए अंदाज में स्पॉट किया जाता है।

अजय देवगन और काजोल की शादी किसी बड़े फार्महाउस में नहीं बल्कि घर की छत पर हुई थी। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वो इस शादी के लिए अपने पिता की मर्जी की खिलाफ गई थीं। एक्ट्रेस ने इस खिलाफत के पीछे की वजह उनकी उम्र बताई थी। दरअसल, उनके पापा नहीं चाहते थे कि वो 24 साल की उम्र में शादी करें। काजोल के पिता चाहते थे कि वो शादी से पहले और भी काम कर लें, हालांकि, काजोल के फैसले पर उनकी मां तनुजा ने उनका पूरा साथ दिया था। शादी के 22 साल बाद भी ये कपल्स हमें कपल गोल देने से पीछे नहीं हटते।

ताज़ा ख़बरें