Breaking! शाहिद ने की कियारा की बोलती बंद, नहीं है समय साथ काम करने के लिए

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म कबीर सिंह के बाद कियारा आडवाणी के पास नहीं है समय शाहिद कपूर संग काम करने का। जानिये क्या है पूरी बात...

Shahid Kapoor And Kiara Advani: साल 2019 में बॉलीवुड फिल्म ‘कबीर सिंह’ (Kabir Singh) रिलीज हुई थी। संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) द्वारा निर्देश की हुई इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था। फिल्म के साथ फिल्म में नजर आई जोड़ी शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को भी भरपूर प्यार मिला था। जहां एक तरफ दोनों की केमिस्ट्री को पसंद किया गया। वहीं दूसरी ओर दोनों के अभिनय को भी खूब सराहा गया। अब एक बार फिर शाहिद कपूर कियारा आडवाणी संग फिल्म करना चाहते हैं। लेकिन कियारा आडवाणी के पास शाहिद संग काम करने का समय नहीं है। 

हाल ही में अभिनेता शाहिद कपूर का जन्मदिन बीता है। शाहिद कपूर के जन्मदिन के मौके पर जहां बॉलीवुड के कई कलाकार लगातार उन तक अपनी बधाइयां पहुंचा रहे थे। वहीं दूसरी ओर कियारा आडवाणी शाहिद कपूर से फिल्म मांग रही थी। जिसके जवाब में शाहिद कपूर ने कुछ ऐसा कह दिया कि कियारा चुप हो गई। दरअसल शाहिद कपूर के बर्थडे के मौके पर कियारा ने उनके साथ अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे एस के, चलो जल्दी हमारे लिए अच्छी स्क्रिप्ट देखते हैं।” जिसके नीचे कमेंट करते हुए शाहिद कपूर ने लिखा, “प्रीति…तुम्हारी डेट्स कहां है?” जिसे सुनने के बाद कियारा पूरी तरह से खामोश नजर आई। 

शाहिद और कियारा के इस कन्वर्सेशन से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है, कि जल्द ही दोनों एक साथ रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। लेकिन यह बात केवल अंदाजा ही है। इस पर किसी भी किस्म की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है।  

यह भी पढ़े: Shocking! सुष्मिता सेन जानती थी कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड गे है, फिर भी थी चुप

अब बात अगर दोनों के फिल्मी जर्नी की बात कर ले तो, जल्दी अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ (Jersey) रिलीज होने वाली है। जिसमें शाहिद कपूर के साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और पंकज कपूर (Pankaj Kapur) नजर आएंगे। वहीं दूसरी ओर कियारा आडवाणी ‘जुग जुग जियो’ (Jug Jugg Jeeyo) फिल्म में वरुण धवन (Varun Dhawan) यूटूबर प्राजकता कोली (Prajakta Koli) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) संग नजर आएंगी। 

यह भी पढ़े: Shocking! इन 5 सुपरहिट फिल्मों को शाहरुख खान ने ठुकराया था, जानिये वजह

ताज़ा ख़बरें