Alia Bhatt ने Ranbir Kapoor पर लुटाया बेशुमार प्यार, तस्वीर शेयर कर लिखा दिल छू लेने वाला कैप्शन

इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी प्रेगनेंसी के साथ-साथ अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर भी खबरों में बने हुए हैं। वही अब एक्ट्रेस ने रोमांटिक तस्वीर शेयर कर इंटरनेट पर धमाल मचा दिया हैं।

Alia Bhatt Shares Romantic Picture With Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों का ढेरों प्यार मिल रहा है। वही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने अब तक करीब 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी हैं। इस फिल्म के साथ ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पहली बार स्क्रीन शेयर किया हैं। इस हिसाब से यह दोनों की एक साथ पहली फिल्म हैं। फिल्म में रणबीर- आलिया की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और इस बीच आलिया ने एक रोमांटिक फोटो शेयर कर फैंस को डबल ख़ुशी दे दी है। इस तस्वीर को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और लगातार कमैंट्स और लाइक भी कर रहे हैं।

आपको बता दे , आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। यह रणबीर- आलिया की ऐक क्लोज अप मोनोक्रोम फोटो है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि रणबीर बेहद क्यूट अंदाज में आलिया को गले लगाए हुए और नाक पर किस करते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में रणबीर बियर्ड लुक में और आलिया खुले बालों में नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा- ‘होम’

वही आपको मालूम हो इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी प्रेगनेंसी के साथ-साथ अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर भी खबरों में बने हुए हैं। वही अगर आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। इसी के साथ ही आलिया ‘जी ले जरा’ में कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसी के साथ ही आलिया की झोली में हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ भी शामिल हैं। इसी के साथ ही आलिया के पास एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 है।

वही अगर बात रणबीर की करे तो वो आखिरी बार फिल्म शमशेर में नजर आये थे। जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा सकी थी। वही रणबीर कपूर इन दिनों श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म के शूट में बिजी हैं। फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। वहीं फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: VIDEO: बीती रात Gauri Khan को मुंबई के एक इवेंट में बहुत ही कातिलाना लुक में स्पॉट किया गया, देखिये वीडियो

ताज़ा ख़बरें