Aryan Khan Bail: आर्यन को जमानत मिलने की खबर सुनते ही छलके शाहरुख खान के आंसू

आर्यन के साथ-साथ अरबाज मर्चेंट (Arbaaz Merchantt) और मुनमुन धमेचा (Munmun Dhamecha) को भी बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। लेकिन जेल से उनकी रिहाई अब शुक्रवार या फिर शनिवार को हो सकेगी।

Shahrukh Khan Was In Tears: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को ड्रग्स केस में 28 अक्टूबर को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। मालूम हो आर्यन खान पिछले 24 दिनों से मुंबई क्रूज से जुड़े ड्रग केस में फंसे थे, जिसके चलते उन्हें जेल में रहना पड़ रहा था। आर्यन को एनसीबी ने 2 अक्टूबर को हिरासत में लिया था। एनसीबी ने कोर्ट में आर्यन की व्हाट्सएप चैट का हवाला दिया था।

आर्यन के साथ-साथ अरबाज मर्चेंट (Arbaaz Merchantt) और मुनमुन धमेचा (Munmun Dhamecha) को भी बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। लेकिन जेल से उनकी रिहाई अब शुक्रवार या फिर शनिवार को हो सकेगी।

हाई कोर्ट में आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी ने उनका केस लड़ा। मुकुल ने आर्यन को जमानत मिलने के लिए अपनी दलीलें रखीं, जिसके चलते हाई कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी ने बताया कि बेटे की जमानत की खबर मिलने के बाद शाहरुख खान की आंखों में आंसू आ गए थे।

आर्यन खान का केस देख रहे वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि शाहरुख खान (Shahrukh Khan Was In Tears) जब जमानत के बाद उनसे मिले तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। वह एक राहतभरे शख्स में नजर आ रहे थे। जो सुकून उनके अंदर पिछले कई दिनों से देखा नहीं गया था।

आपको बताते चले आर्यन खान की रिहाई के मामले पर कोर्ट ने अभी ऑपरेटिव ऑर्डर दिया है। शुक्रवार को ऑर्डर की कॉपी आएगी। जिसे जेल प्रशासन को भेजा जाएगा। जेल में ऑर्डर की कॉपी पहुंचने के बाद ही रिहाई की प्रक्रिया शुरू होगी। जस्टिस नितिन सांब्रे की कोर्ट ने 3 दिन की सुनवाई के बाद गुरुवार को जमानत पर फैसला सुनाया।

ये भी पढ़े: Janhvi Kapoor मास्क पहने बहुत स्टाइलिश अंदाज में एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, देखिये VIDEO

ताज़ा ख़बरें