इस दिन से शुरू होगी Pathaan की एडवांस बुकिंग, फिल्म के लिए मुंबई के गेटी थिएटर ने तोड़ा अपना नियम

भारत में पठान की एडवांस बुकिंग 20 जनवरी से शुरू होने जा रही है। फिल्म रिलीज से 5 दिन पहले टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी दी है

Pathaan Advance Booking: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी कमबैक फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) को लेकर सुर्खियों में हैं। शाहरुख खान 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वासपी करने जा रहे हैं। फिल्म पठान को लेकर उनके फैन्स काफी उत्साहित हैं। फैंस ने अपने चहेते स्टार को कई सालों बाद सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए एडवांस बुकिंग के लिए भी बेताब है। पठान 25 जनवरी को भारत के साथ-साथ विदेशी सिनेमाघरों में भी रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा डिंपल कपाड़िया भी मुख्य भूमिका में हैं।

भारत में पठान की एडवांस बुकिंग 20 जनवरी से शुरू होने जा रही है। फिल्म रिलीज से 5 दिन पहले टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि पठान की 20 जनवरी से एडवांस बुकिंग होगी। पठान हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होने वाली है। पठान का क्रेज देखकर मुंबई के सबसे बड़े सिंगल स्क्रीन थिएटर गेटी ने अपना सालों पुराना नियम तोड़ दिया है।

पठान की एडवांस बुकिंग को देखते हुए गेटी थिएटर ने अपने सालों पुराने नियम को तोड़ते हुए पठान का पहला शो सुबह 9 बजे दिखाने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी भी तरण आदर्श ने दी है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में, तरण ने लिखा कि गेटी, बांद्रा में पठान मॉर्निंग शो, 1972 में अपनी स्थापना के बाद पहली बार एक फिल्म पठान। यह शो 25 जनवरी को प्रतिष्ठित गेटी सिनेमा, बांद्रा में प्रदर्शित किया जाएगा। #SRK फैन क्लब ने भव्य रिलीज का जश्न मनाने के लिए थिएटर बुक किया है। गेटी भारत के सबसे प्रतिष्ठित थिएटरों में से एक है। थिएटर का यह नियम है कि पहला शो दोपहर 12 बजे शुरू होता है। लेकिन शाहरुख खान की पठान के लिए जनता की दीवानगी को देखते हुए इसने अपना सालों पुराना नियम तोड़ दिया है और पहला शो सुबह 9 बजे होगा।

शाहरुख खान की फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के दो गाने भी रिलीज हो चुके हैं। बेशरम रंग गाने को लेकर काफी विवाद हुआ। इस फिल्म में शाहरुख, दीपिका और जॉन दमदार एक्शन करते नजर आने वाले हैं। फिल्म को सीबीएफसी से यूए सर्टिफिकेट भी मिला है।

ये भी पढ़े: एक बार हंसने के लिए फिर से हो जाइए तैयार Rajkumar Santoshi ला रहे हैं Andaz Apna Apna का सीक्वल Adah Apni Apni

ताज़ा ख़बरें