Sonam Kapoor और Anand Ahuja के घर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

Sonam Kapoor Baby : बॉलीवुड एक्टर सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने शादी के 6 साल बाद अपने जिंदगी में एक नन्हें बेटे का स्वागत किया है, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Sonam Kapoor Baby : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) पिछले काफी दिनों से अपने प्रेगनेंसी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही थी। जबसे एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने प्रेगनेंसी को लेकर ऐलान किया था तब से फैंस उनके बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे। वही अब आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा की शादी के 6 साल बाद अब उनके घर किलकारियां गूंजी है। दरअसल आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मां बन गई है।

खबरों की मानें तो एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor Baby Boy) ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा कार्ड शेयर कर दी है । एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक प्यार सा कार्ड शेयर किया है उस पर लिखा है कि, ‘20.08.2022 हमने एक खूबसूरत लड़के का स्वागत किया है। सभी डॉक्टर्स, नर्स, दोस्तों और परिवार का बहुत-बहुत शुक्रिया जिन्होंने इस जर्नी में हमें काफी सपोर्ट किया है। यह तो अभी शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि अभी हमारी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। सोनम और आनंद। मुबारक हो अनिल कपूर और सुनीता कपूर।”

आपको बता दे कि एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के घर इस नन्हे मेहमान के दस्तक देने के बाद उनके परिवार वाले और उनके फैंस बहुत ज्यादा खुश है। आपको बता दें कि खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि मां और बेटे दोनों भी स्वस्थ है। बता दी कि साल 2018 में सोनम कपूर ने आनंद आहूजा संग सात फेरे लिए थे। और अब शादी के 6 साल बाद इनके घर एक बेटे ने जन्म लिया है।

यह भी पढ़ें : Cuttputlli में सीरियल किलर को पकड़ने के लिए Akshay Kumar खेलेंगे माइंड गेम, जारी हुआ दमदार ट्रेलर

ताज़ा ख़बरें